Katrina Kaif ने बताया कि एक रिलेशनशिप में Loyalty कितनी जरूरी है, इस चीज का दिया उदाहरण

Katrina Kaif on how important Loyalty is in a relationship: बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री कैटरीना कैफ जोकि अक्सर अपनी फिल्मों और अपने मजेदार बयानों को लेकर खबरों में बनी रहती है, उन्होंने एक रिलेशनशिप में लॉयल्टी की अहमियत के बारे में बताया है। कैटरीना ने हाल ही में नोवोटेल अहमदाबाद की एक प्रमोशनल वीडियो पर लॉयल्टी को लेकर अपने विचार साझा किया है। 

कैटरीना ने वीडियो में लॉयल्टी पर विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’मुझे लगता है कि मेरे लिए लॉयल्टी का मतलब सिर्फ एक-दूसरे से वादे करना नहीं है। लेकिन यह उन वादों को निभाने के बारे में भी है जो हम खुद से करते हैं। मेरा मतलब है, अगर आप किसी से लॉयल्टी की उम्मीद करते हैं, तो पहले आपको उसे दिखाना होगा। और मैं वास्तव में सोचती हूं कि स्थायी रिलेशनशिप बनाने का यही तरीका है।’’

कैटरीना के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आखिरी बार फिल्म ‘फोन भूत’ में नजर आईं थी। यह एक भूतिया फिल्म थी, जोकि दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। कैटरीना टाइगर 3 में नजर आने वाली है। टाइगर 3 की रिलीज डेट को लेकर अभी तक संशय बना हुआ है। 

कैटरीना टाइगर 3 के अलावा प्रतिभाशाली निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में भी नजर आयेंगी। यह एक रोमेंटिक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में साउथ के प्रतिभाशाली एक्टर विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में है। विजय पहली बार कैटरीना के साथ किसी फिल्म में स्क्रीन साझा करते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म को इसी साल रिलीज किया जायेगा, लेकिन अभीतक फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म नहीं की गई है। 

कैटरीना इन दो फिल्मों के अलावा अली अब्बास जफर की एक अनटाइल्ड फिल्म में भी नजर आयेंगी। यह एक सुपरहीरोइन वाली फिल्म होगी। हाल ही में अली ने इस फिल्म को लेकर पुष्टि की है, इस फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू से होने की उम्मीद है। इस फिल्म में कैटरीना एक सुपरवुमेन का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। 

ये भी पढ़ें: Pooja Bhatt ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपने करियर में वुमेन कार्ड का सहारा नहीं लिया है, बोलीं इसलिए उन्हें Bigg Boss OTT 2 में बुलाया गया है

Latest Posts

spot_img

you may like