Govinda को मुझसे जलन होती थी, Salman Khan ने मुझे देखकर बॉडी बनाना शुरू किया और Mithun Chakraborty मेरे बड़े भाई हैं: Hemant Birje

Hemant Birje on Salman Khan Mithun and Govinda being jealous: बॉलीवुड में 80 और 90 के दशक में सुपरस्टार रहे अभिनेता हेमंत बिरजे ने साल 1985 में आई फिल्म टार्जन से बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। टार्जन एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी और हेमंत बॉलीवुड का अगला स्टार बना दिया था। हेमंत जो बॉलीवुड में छा रहे थे, लेकिन उनकी सफलता से  कुछ एक्टर्स इनसिक्योर हो रहे थे और उनके साथ काम नहीं करना चाह रहे थे। हेमंत के साथ गोविन्दा, संजय दत्त और धर्मेन्द्र जैसे एक्टर्स काम नहीं करना चाह रहे थे। इस बात का खुलासा हेमंत ने खुद किया है। 

हेमंत ने हाल ही में ‘बॉलीवुड ठिकाना’ को दिए एक इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर और निजी जीवन को लेकर कई बातें साझा की है। हेमंत ने उनके साथ कई एक्टर्स ने काम करने से मना करने पर बताया कि, ‘’मेरे साथ कई एक्टर्स काम नहीं करना चाहते थे। एक जोरदार नाम से फिल्म बन रही थी, उस फिल्म के लिए मुझे साइन कर लिया गया था। इस फिल्म में संजय दत्त और गोविंदा भी थे, लेकिन इन्होंने मेरे साथ इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया जिसके कारण मुझे इस फिल्म से निकाल दिया गया। गोविंदा को मुझसे हमेशा इनसिक्योरिटी होती थी। इसके अलावा मैं धर्म जी के साथ भी एक फिल्म कर रहा था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म में मेरे सामने डायलॉग्स बोलने से मना कर दिए थे।’’

इसके अलावा हेमंत ने मिथुन की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘’मिथुन ने मुझे हमेशा अपना छोटा भाई माना है। वे मुझे हमेशा कहते थे कि मैं तुम्हारा बड़ा भाई हूं। उन्होंने हमेशा मेरे साथ दिल खोलकर काम किया है, मैंने उनके साथ 20 फिल्में की हैं। मिथुन ने हमेशा मेरा साथ दिया है।’’

हेमंत जोकि अपनी बॉडी को लेकर बॉलीवुड में काफी चर्चित हो गए थे, उन्हें देखकर सलमान खान और संजय दत्त ने बॉडी बनाना शुरू किया था। हेमंत ने बताया कि सलमान खान हमेशा उनसे बॉडी बनाने के लिए टिप्स मांगा करते थे।  

ये भी पढ़ें: Rajat Bedi को Koi Mil Gaya से हुआ था नुकसान, इस बड़े कारण के चलते छोड़ना पड़ा बॉलीवुड, बोले कनाडा से अच्छा भारत है

Latest Posts

spot_img

you may like