Bloody Daddy 2 समेत Shahid Kapoor की आने वाली यह एक्शन और कॉमेडी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कर सकती हैं बड़ा धमाल

Bloody daddy 2 and other Shahid Kapoor upcoming films: शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी जिसको कि हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। इस फिल्म को जियो सिनेमा पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में शाहिद का इंटेंस लुक फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस फिल्म में शाहिद एक्शन करते हुए जबरदस्त लग रहे हैं। इस फिल्म के बाद अब शाहिद कपूर की कुछ ऐसी फिल्में आने वाली जोकि सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। शाहिद की आने वाली यह फिल्में सिनेमाघरों में धमाल मचा सकती है। 

शाहिद कपूर की आने वाली फिल्में जो बॉक्स ऑफिस कर सकती हैं कमाल:

1.ब्लडी डैडी 2: फिल्म ब्लडी डैडी का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद, फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने इस फिल्म के सीक्वल ब्लडी डैडी 2 के सकेंत दिए है। अली ने कहा कि वे इस फिल्म के सीक्वल को बना सकते हैं और पूरी कोशिश करेंगे की सीक्वल को थियेटर में रिलीज करें। 

2.कृति सेनन के साथ अनटाइटल्ड फिल्म: शाहिद कपूर पहली बार कृति सेनन के साथ एक इंटेंस रोमेंटिक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को अमित जोशी और आराधना शाह ने मिलकर डायरेक्ट किया है। यह फिल्म इसी साल अक्टूबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

3.अनीस बज्मी के साथ अनटाइल्ड कॉमेडी फिल्म: अनीस बज्मी और शाहिद कपूर पहली बार किसी फिल्म में साथ में काम करते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म से शाहिद कपूर पहली बार डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। यह एक फुल मासी कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म को अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। 

4.कोई शक: इस फिल्म को रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित किया जायेगा। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में शाहिद के अपोजिट पूजा हेडगे नजर आयेंगी। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें: Bloody Daddy समेत इन फिल्मों को ओटीटी पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना चाहिए था

Latest Posts

spot_img

you may like