Amitabh Bachchan की Aakhree Raasta को 37 साल हुए पूरे, इस फिल्म के एक सीन को देखकर जनता रो पड़ी थी

Amitabh Bachchan Aakhree Raasta completed 37 years trivia: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘आखिरी रास्ता’ को आज 37 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म को आज है कि दिन 06 जून 1986 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म का एक ऐसा सीन था जिसे देखकर सिनेमाघरों में बैठे फैंस के आंखों से आंसू आ गए थे। तो आज हम आपको इस इमोशनल और इस फिल्म से जुड़े कुछ मजेदार किस्से बतायेंगे। 

फिल्म ‘आखिरी रास्ता’ से जुड़े कुछ मजेदार किस्से:

1.कमल हसन की तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक: आखिरी रास्ता साल 1985 में आई कमल हसन की सुपरहिट तमिल फिल्म ‘ओरु कैदियिन डायरी’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी। आखिरी रास्ता को ‘ओरु कैदियिन डायरी’ के राइटर कृष्णसामी भाग्यराज द्वारा निर्देशित किया गया था।

2. आखिरी रास्ता का वो सीन जिसे देखकर सब लोग रो पड़े: आखिरी रास्ता में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल निभाया था। इस फिल्म में उन्होंने बाप और बेटे दोनों का ही रोल खुद निभाया था। इस फिल्म में एक सीन था जहां पर बूढ़ा अमिताभ बच्चन सीएम को गोली मारने आता है, लेकिन उसका जवान बेटा (अमिताभ बच्चन) सीएम की सिक्योरिटी में होता है। बेटा तुरंत बाप गोली चला देता है और बाप मर जाता है। इस वाले सीन को देखकर दर्शक काफी इमोशनल हो गए थे और रो पड़े थे। 

3.श्रीदेवी की आवाज को रेखा ने डब किया था: इस फिल्म के डीवीडी वर्जन में श्रीदेवी की आवाज को अभिनेत्री रेखा द्वारा डब किया गया था। 

4. अनुपम खेर ने मुख्य विलेन का रोल ठुकराया: इस फिल्म में अनुपम खरे ने मुख्य विलेन का रोल को करने से मना कर दिया था।  अनुपम ने इस फिल्म का तमिल वर्जन देखा था, जिसमें मुख्य विलेन का किरदार काफी पावरफुल था, अनुपम को लगा कि वे इस रोल के साथ न्याय नहींं कर सकते है इसलिए उन्होंने विलेन के रोल को करने से मना कर दिया था। इसके बाद मुख्य विलेन का रोल सदाशिव अमरापुरकर ने किया था। हालांकि, अनुपम ने बाद में इस फिल्म में अमिताभ के दोस्त का रोल निभाया था। 

5.साउथ की रीमेक के बावजूद फिल्म हिट रही: साउथ फिल्म के रीमेक के बावजूद आखिरी रास्ता मुंबई, यूपी और यहां तक साउथ इंडिया में भी हिट रही थी। 

ये भी पढ़ें:

Latest Posts

spot_img

you may like