Asur 2 ने मचाया तहलका, जानें कौन है असली  Asur और फैंस को कितना पसंद आया सीजन 2?

Asur 2 is amazing know who is the real Asur: अरशद वारसी की वेब-सीरीज असुर का सीजन 2 जियो सिनेमा पर रिलीज कर दिया गया है। फैंस और क्रिटिक्स को दूसरा सीजन काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। फैंस इस सीजन 2 को सीजन 1 से भी बेहतर बता रहे है। असुर 2 में अरशद वारसी से लेकर सभी अभिनेताओं ने उम्दा अभिनय किया है। 

इसी बीच अब सीजन 2 में भी असली असुर कौन है, फैंस को इसको लेकर अंदाजा लगाने लगे है। एक फैन ने सीरीज में असली असुर एक्टर अभिषेक चौहान को बता दिया है। एक यूजर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’दोस्तों आप जानते हैं कि #असुर2 कौन है? मेरे पास एक थ्योरी है !!1. क्रेडिट सीन में एक नाम अभिषेक चौहान का है और वह एक अभिनेता हैं। तस्वीरें गूगल करलो और मैच हो जाएगा..डायरेक्टर इज टू स्मार्ट कि उन्होंने अभिषेक को इंस्टा पर एक पोस्ट करने नहीं दिया।’’ इस यूजर को पोस्ट पर बाकी यूजर्स भी अपनी सहमति दे रहे है। 

वैसे यूजर की इस थ्योरी को माने तो काफी हद अभिषेक चौहान ही असली असुर लग रहे है। हालांकि, अभी इस सीरीज के सिर्फ दो ही एपिसोड रिलीज किए गए है। तो सीरीज के बाकी एपिसोड को देखने के बाद ही पता  चलेगा कि असली असुर कौन है? 

हालांकि, फैंस इस सीरीज की सीजन 2 को काफी पसंद कर रहे है। फैंस इस सीरीज को अच्छे-अच्छे रिव्यू दे रहे है। एक फैन ने इस सीरीज की तारीफ करते हुए ट्विट किया कि, ‘’असुर2 के लिए एक बिल्कुल शानदार शुरुआत। दो  एपिसोड आपको फिर से सोचने पर मजबूर कर देते हैं। कैरेक्टर अपराधबोध और दुःख के बोझ तले दबे हुए हैं लेकिन पागलपन को समाप्त करना चाहते हैं। बेहतरीन राइटिंग, बाकी के एपिसोड देखने के लिए उत्साहित हूं।’’

इसके अलावा एक और यूजर ने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’असुर 2 मजेदार है.. मुझे उम्मीद नहीं थी कि यह सीज़न 1 के समान रोमांच को ले जाएगा, लेकिन यह इसके विस्तार के रूप में महसूस होता है।पहले 2 एपिसोड वास्तव में अच्छी तरह से लिखे गए हैं। इस सीरीज का आनंद उठाना चाहता हूं, लेकिन एक करके देखना पड़ेगा।’’

ये भी पढ़ें: इस हफ्ते (मई 2023) Anupamaa रहा तीसरे नंबर पर, पहले नंबर पर रहा ये शो

Latest Posts

spot_img

you may like