SRK की Jawan के बाद अब Atlee, Varun Dhawan  के साथ एक खतरनाक एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं

After  Jawan Atlee to do action film with Varun Dhawan: साउथ फिल्म के निर्देशक एटली जोकि इन दिनों शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘जवान’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। एटली द्वारा निर्देशित यह फिल्म इसी साल 07 सितंबर 2023 को सिनेमाघरो में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। फैंस के इसी उत्साह के बीच एटली से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

सूत्रों के अनुसार फिल्म जवान के रिलीज हो जाने के बाद एटली बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता वरुण धवन के साथ एक धुआंधाड़ एक्शन फिल्म करने वाले है। इस फिल्म को एटली और प्रोड्यसूर मुराद खेतानी मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म की आइडिया एटली का है, लेकिन फिल्म का निर्देशन किसके द्वारा किया जायेगा इस बात की अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। 

वरुण धवन के साथ इस फिल्म की शूटिंग जवान की रिलीज के होने के बाद शुरू कर दी जायेगी। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि एटली, वरुण धवन के साथ कोई फिल्म करेंगे य नहीं। साथ ही में न तो वरुण ने और न ही एटली इस बात को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि की है। अगर एटली, वरुण को लेकर एक एक्शन फिल्म बनाते है, तो देखना काफी मजेदार होगा कि एटली, वरुण के साथ किस प्रकार की एक्शन फिल्म बनाते है। 

हालांकि, बीच में खबरें उड़ी थी कि एटली, वरुण धवन के साथ साउथ फिल्म के सुुपरस्टार विजय थलापति की सुपरहिट फिल्म थेरी का हिंदी रीमेन बनाने वाले है। लेकिन इस बात को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी कि एटली, वरुण धवन को लेकर थेरी की हिंदी रीमेक बनाने जा रहे है। बहरहाल अब देखना होगा कि एटली, वरुण के साथ कोई एक्शन फिल्म बनाते हैं कि नहीं। वैसे वरुण धवन ने भी कई सालों से एक फुल एक्शन फिल्म नहीं की हैै, तो उनको एटली जैसे बेहतरीन निर्देशक के साथ एक एक्शन फिल्म में देखना काफी मजेदार अनुभव होगा। 

ये भी पढ़ें:Suriya की पत्नी Jyothika 20 साल बाद Ajay Devgn की इस फिल्म से Bollywood में वापसी कर रही हैं

Latest Posts

spot_img

you may like