Kriti Sanon, Rashmika Mandanna और Pooja Hegde के साथ इन फिल्मों में दिखेगी  Shahid Kapoor की फ्रेश जोड़ी

Shahid Kapoor  Kriti Sanon, Rashmika Mandanna Pooja Hegde: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर जोकि इस साल धमाकेदार फिल्में लाने वाले हैं। शाहिद इन धमाकेदार फिल्मों में नई एक्ट्रेस के साथ पेयर अप करते हुए नजर आयेंगे। शाहिद कृति सेनन, रश्मिका मंदान और पूजा हेडगे के साथ पहली बार किसी फिल्म में साथ में काम करते हुए नजर आयेंगे।

ये तीन नई अभिनेत्रियों के साथ शाहिद कपूर की आने वाली फिल्में: 

1.कृति सेनन के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म: शाहिद कपूर पहली बार कृति सेनन के साथ किसी फिल्म में साथ में काम करते हुए नजर आयेंगे। शाहिद और कृति एक अनटाइटल्ड रोमेंटिक कॉमेडी फिल्म में साथ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। इस फिल्म को अमित जोशी द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म इसी साल अक्टूबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

2.पूजा हेडगे के साथ फिल्म Koi Shaq: शाहिद कपूर पहली बार पूजा हेडगे के साथ बड़े पर्दे पर नजर आयेंगे। शाहिद कपूर और पूजा हेडगे फिल्म कोई शक में साथ मेंं नजर आयेंगे। इस फिल्म को रोशन एंड्रयू द्वारा निर्देशित किया जायेगा। इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद और अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जायेगी। 

3.रश्मिका मंदाना के साथ एक कॉमेडी फिल्म: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस जिन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी एक अलग जगह बना ली है। उन्होंने बॉलीवुड में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मिशन मजनू से अपना डेब्यू किया है। अब वे शाहिद कपूर के साथ भी पहली बार किसी फिल्म में साथ में काम करते हुए नजर आयेंगी। रश्मिका मंदाना अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित एक अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म में नजर आयेंगी। इस फिल्म की शूटिंग भी इसी साल शुरू होने की उम्मीद है। इस फिल्म में शाहिद कपूर डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। यह फिल्म भी सिनेमाघरों में अगले साल रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें: मुझे अच्छे किरदार नहीं मिल रहे थे और मैं सिर्फ हीरो के साथ नाचना नहीं चाहती थी, इसलिए बॉलीवुड में फिल्में करना छोड़ दिया था: Ayesha Jhulka

Latest Posts

spot_img

you may like