Sumbul Touqeer Khan Fahmaan Khan Khatron Ke Khiladi-13: टीवी सीरियल ‘इमली’ से पॉपुलर हुई अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर खान इन दिनों अपने नए घर के लेकर खबरों में बनी हुई हैं। सुंबुल ने हाल ही में मुंबई एक नया घर खरीदा है। अपने नए घर और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स बारे में एक एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल से बातचीत करते हुए सुंबुल कई चीजों के बारे में बात की।
सुंबुल ने अपने नए घर को खरीदने पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’इस नए घर को खरीदने के लिए मुझे नौ साल लगे है। पिछले नौ सालों में जो मैंने काम किया है उसकी सेविंग्स से मैने यह घर खरीदा है। इसके अलावा यह घर मैंने अपनी बहन और पापा के साथ खरीदा है। अब बस घर के बाद एक अच्छी सी कार खरीदनी है।’’
फहमान जिन्होंने ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि वे सुंबुल के नए घर पर उनसे मिलने गए थे। इस बात की पुष्टि करते हुए सुंबुल ने कहा कि, ‘’फहमान मेरे नए घर पर नहीं आया है, लगता है वो शायद पुराने घर पर चला गया होगा। इसके अलावा नए घर को लेकर उनसे मुझसे कोई बातचीत भी नहीं की है।’’
इसके अलावा सुंबुल ने फहमान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’देखिए हम दोनों सिर्फ अभी अच्छे दोस्त है। जब हम दोनों साथ में सीरियल इमली किया था, तो उस दौरान हमारी बोंडिंग काफी अच्छी हो गई थी। लेकिन इस सीरियल के बाद वो अपनी लाइफ और मैं भी अपनी लाइफ में व्यस्त हो गई, तो हम दोनों को उतना समय नहीं मिलता है कि साथ में चेकआउट करें। हालांकि, हम दोनों अभी शो एंटरटेनमेंट की रात में मिले थे।’’
सुंबुल ने खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने पर भी बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’मैं खतरों के खिलाड़ी-13 में हिस्सा नहीं ले रही हूं और इसके अलावा अभी कोई टीवी सीरियल भी नहीं कर रही हूं। मैं इस समय अपने आप को एक्सप्लोर करना चाहती हूं, यही समय है कि मैं अपने आप एक्सप्लोर करूं।’’
ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant ने मोहम्मद दानिश की शादी में लगाया जमकर ठुमका, कहा अब वो नहीं करेंगी शादी

