इस हफ्ते Tooth Pari: When Love Bites समेत इन वेब-सीरीज और फिल्मों को सबसे ज्यादा देखा गया है

Tooth Pari When Love Bites: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘टूथ परी: व्हेन लव बाइट्स’ जैसी बेहतरीन हॉरर कॉमेडी वेब-सीरीज रिलीज हुई। इस सीरीज को फैंस ने काफी अच्छे रिव्यू दिए हैं। इस हफ्ते टूथ परी समेत कई सीरीज को व्यूवरशिप काफी बढ़ी है। तो आज हम आपको बतायेंगे कि इस हफ्ते (17 अप्रैल 2023- से 23 अप्रैल 2023 के बीच) सबसे ज्यादा किस वेब-सीरीज को देखा गया है। व्यूवरशिप का यह आंकड़ा भारत का ही है। यह आंकड़ा ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार है।

इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखी जानी वाली वेब-सीरीज और फिल्मों की लिस्ट:

1.टूथ परी: व्हेन लव बाइट्स: ओटीटी प्लटेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 20 अप्रैल 2023 को रिलीज हुई वेब-सीरीज टूथ परी: व्हेन लव बाइट्स फैंस को कफी पसंद आ रही है। इस सीरीज में एक डे़ंडिस्ट और वेंपाइर की कहानी को दिखाया गया है। इस सीरीज में शांतनु माहेश्वरी और तान्या मानिकतला मुख्य भूमिकाओं में है। इस सीरीज को 3.3 मिलियन की व्यूवरशिप प्राप्त हुई है। 

2.आशिकाना का सीजन 3: यह ड्रामा सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। फैंस को इस सीरीज के शुरुआत के दो सीजन काफी पसंद आए थे। अब फैंस को इस सीरीज का तीसरा सीजन भी काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस सीरीज को गुल खान द्वारा निर्देशित किया गया है। इस सीरीज को 3.2 मिलियन की व्यूवरशिप प्राप्त हुई है। 

3.मिसेज अंडरकवर: जी5 की स्पाई कॉमेडी फिल्म मिसेज अंडरकवर भी फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस सीरीज में राधिका आप्टे ने एक हाउसवाईप और स्पाई का किरदार निभाया है। हालांकि, इस सीरीज को क्रिटिक्स के मिले-जुले रिव्यू प्राप्त हुए हैं, इसके बावजूद इस सीरीज को 2.7 मिलियन की व्यूवरशिप प्राप्त हुई है। इस सीरीज को अनुश्री महता द्वारा निर्देशित किया गया है। 

4.जुबली: अमेजन प्राइम वीडियो की वेब-सीरीज जुबली भी फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस सीरीज में बॉलीवुड के 50 और 60 के दशक की कहानी को दिखाया गया है। सीरीज में बॉलीवुड में व्याप्त सिनेमा को लेकर गंदी राजनीति को दिखाया गया है।  

ये भी पढ़ें: फैंस ने Shantanu Maheshwari की Tooth Pari: When Love Bites पर दिए ऐसे रियक्शन, जाने क्या देखने लायक है यह सीरीज?

Latest Posts

spot_img

you may like