Hera Pheri 3 के बाद Sunil Shetty इस वेब-सीरीज से एक्शन हीरो के तौर पर वापसी करने वाले हैं

Sunil Shetty: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता जोकि इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग में व्यस्त है। उनकी इस फिल्म की शूटिंग इस साल खत्म हो जाने की उम्मीद है और उनकी यह फिल्म अगले साल तक रिलीज कर दी जायेगी। लेकिन इस फिल्म के अलावा सुनील शेट्टी अब अपने पुराने एक्शन हीरो वाले अवतार में भी नजर आने वाले हैं। वे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन मिनी टीवी की वेब-सीरीज ‘हंटर’ में नजर आने वाले हैं। 

इस सीरीज का ट्रेलर आज यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। फैंस को यह टीजर काफी पसंद आ रहा है। अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी इस सीरीज का टीजर साझा किया है। सुनील ने अपने आधिकारिक हैंडल से हंटर का टीजर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’एसीपी विक्रम को रोकना है तो ठोकना पडेगा। वह अजेय है या वह है?#HunterOnAmazonminiTV, ट्रेलर 14 मार्च!’’ 

सुनील द्वारा साझा किया गया है यह टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस  भी सुनील की इस टीजर वाली पोस्ट पर अच्छे-अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने इस टीजर पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’बहुत वक्त के बाद ये वक्त आया है। एक्शन तो अब होगा।’’ एक फैन ने सुनील को एक्श किंग बताते हुए लिखा कि, ‘’ओटीटी पर राज करने आ रहा है एक्शन किंग!’’ इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’बिल्कुल गजब किरदार, इसके लिए और इंतजार नहीं कर सकता।’’

बता दें कि, सुनील द्वारा साझा किया गया ‘हंटर’ का यह टीजर काफी शानदार है। इस टीजर की शुरूआत में सुनील एक धमाकेदार एंट्री लेते हुए नजर आ रहे हैं। वे एंट्री लेते वक्त एक गजब डायलॉग बोलते हैं। वे कहते हैं कि, ‘’यह दुनिया है जो ना एक मायाजाल है, यह अच्छा-बुरा, अमीर-गरीब जो जैसा दिखता है, वैसा होता नहीं है।’’ इसके बाद वे खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आते हैं। वे बाइक से खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं। 

सुनील शेट्टी की सीरीज ‘हंटर’ का टीजर वाकई में शानदार है। इस वेब-सीरीज का ट्रेलर 14 मार्च 2023 को रिलीज किया जायेगा। यह सीरीज अमेजन मिनी टीवी पर 22 मार्च 2023 को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: Ajay Devgn और Ranbir Kapoor एक साथ इस गैंगस्टर फिल्म में नजर आएंगे

Latest Posts

spot_img

you may like