बैंकॉक की सड़कों पर घूमती दिखी Anushka Sharma, फैंस ने पूछा- कहाँ हैं विराट कोहली?

अनुष्का शर्मा का बिंदास और बोल्ड अंदाज फैंस का दिल जीत लेता है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती है। अब एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है

Anushka Sharma New Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपने काम के सिलसिले में बैंकॉक में है। अपने बिजी शेड्यूल के बीच एक्ट्रेस ने हॉलिडे का प्लान भी बनाया। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह बैंकॉक की सड़कों पर घूमती नजर आ रही है। उन्होंने अलग-अलग जगहों पर जाकर अपनी तस्वीरें शेयर की है। फोटो में साफ नजर आ रहा है कि अनुष्का शर्मा सड़कों पर खूब एन्जॉय कर रही है।

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तीन तस्वीरें शेयर की है। यह फोटो एक्ट्रेस ने बीते दिन शेयर की थी। इन फोटोज को फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स जमकर लाइक और कमेंट कर रहे है। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि, ‘बैंकॉक में छोटे काम के लिए ट्रिप पर आई थी। ज्यादा समय नहीं मिला, इसलिए बैंकॉक की ट्रैफिक की तस्वीरें ले पाईं। ट्रैफिक के साथ मेरी सेल्फी।’ एक्ट्रेस की इन फोटोज पर उनके और विराट कोहली के फैंस काफी मजेदार कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘हमारी भाभी कैसी हो, अनुष्का भाभी जैसी हो।’ दूसरे ने लिखा, ‘विराट कोहली कहाँ है।’ वहीं कई यूजर उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे है।

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है। उन्होंने इंडस्ट्री के तीनों खान के साथ काम किया है। उनके अलावा कई और बड़े स्टार्स के साथ भी काम किया है। फैंस उनकी कई फिल्मों को जमकर पसंद करते है। अनुष्का लंबे समय से बड़े परदे से दूर है। लेकिन जल्द ही वह एक बायोपिक के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही है। अनुष्का भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक से वापसी कर रही है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती है।

एक्ट्रेस ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज विराट कोहली से शादी की है। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम वमिका है। विराट कोहली ऐसे क्रिकेटर जिन्हे उन्होंने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज किए है। वह आज के समय के सबसे बड़े बल्लेबाज है। झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: Jacqueline Fernandez कराया बोल्ड बोल्ड फोटोशूट, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

Latest Posts

spot_img

you may like