Krrish 4 में होंगे इतने Krrish, जानें कैसा होगा Hrithik Roshan का किरदार

कृष 4 में ऋतिक समेत एक नया विलेन देखने को मिलेगा। इस फिल्म का एक्शन काफी अलग स्तर का होगा।

Krrish 4: हाल ही में खबर आई थी कि कृष फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट कृष 4 को हॉलीवुड के किसी निर्देशक द्वारा निर्देशित किया जायेगा। लेकिन इस अफवाह पर राकेश रोशन ने पुष्टि कर दी है कि इस फिल्म को किसी हॉलीवुड के निर्देशक द्वारा नहीं निर्देशित किया जायेगा। उन्होंने ने इसपर पुष्टि करते हुए कहा कि वे ही कृष 4 का निर्देशन करेंगे। लेकिन अब  एक मजेदार खबर आई है कि कृष 4 में एक नहीं बल्कि दो-दो कृष देखने को मिलेंगे। 

सूत्रों के अनुसार इस फिल्म के निर्देशक और प्रोड्यूसर राकेश रोशन और अभिनेता ऋतिक रोशन अभी भी फिल्म के क्लाईमैक्स को लेकर संतुष्ट नहीं है। दोनों अभी तक फिल्म के क्लाईमैक्स के निष्कर्ष तक नहीं पहुंचे हैं। फिल्म में विलेन के किरदार को लेकर अभी काफी कंफ्यूजन है। सूत्रों के अनुसार ऐसा हो सकता है कि ऋतिक कृष 4 में  विलेन और हीरो दोनों का किरदार खुद ही निभा सकते हैं। 

कृष फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट को मजबूत बनाने के लिए ऋतिक को इस फिल्म में पॉजिटिव और निगेटिव किरदार दोनों ही करने पड़ सकते हैं। फिल्म में ऋतिक के निगेटिव किरदार के अलावा एक मुख्य विलेन भी होगा। यह विलेन और निगेटिव कृष दोनों ही अच्छे वाले कृष (कृष्णा मेहरा) से टकराते हुए नजर आयेंगे। फिल्म में कृष को कृष से टकारते हुए देखने में काफी मजा आयेगा।

वैसे ऋतिक ने फिल्मों में कई बार डबल रोल निभाए हैं, लेकिन आजतक वे अपने डबल रोल में खुद से टकारते हुए नजर नहीं आए हैं। ऋतिक को ऋतिक से पहली बार टकराते हुए देखने में काफी मजा आयेगा। फैंस के लिए भी यह एक नया अनुभव होगा जहां उनको एक अच्छा और एक बुरा कृष देखने को मिलेगा। कृष 4 में काफी जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। 

इस फिल्म फ्रेंचाइजी के क्रिएटर राकेश रोशन ने मीडिया को इंटरव्यू देते हुए कई बार बताया है कि वे कृष 4 को पिछली फिल्मों के मुकाबले काफी बेहतर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि वे कृष 4 में जबरदस्त एक्शन, अच्छी काहानी, दमदार विलेन और स्टाईल दिखाने चाहते हैं। वे इस फिल्म से दर्शकों को एक अलग स्तर का अनुभव देना चाहते हैं। 

ये भी पढ़ें: Farah Khan की पार्टी में एक साथ नजर आए Shiv Thakare और Nimrit Kaur Ahluwalia

Latest Posts

spot_img

you may like