Thalapathy  Vijay के बाद अब साउथ के यह सुपरस्टार भी करेंगे  SRK की Jawan में कैमियो

SRK-Jawan: शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘जवान’ जिसमें थलापति विजय और दीपिका पादुकोण का कैमियो होने वाला है, इसके अलावा इस फिल्म तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के एक सबसे बड़े सुपरस्टार का भी कैमियो देखने मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का भी कैमियो देखने को मिल सकता है। 

सूत्रों के अनुसार फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली ने सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को शाहरुख की इस फिल्म में एक कैमियो करने के लिए अप्रोच किया है। एटली ने उनके कैमियो को लेकर स्क्रिप्ट सुना दी है। हालांकि, अल्लू अर्जुन को अभी इस कैमियो के लिए हामी भरनी है। इस फिल्म में थलापति विजय की ही तरह अल्लू अर्जुन का भी कैमियो होगा। 

हालांकि, अभी फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली और अभिनेता अल्लू अर्जुन की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर इस फिल्म में अल्लू अर्जुन भी अपना कैमियो करते है, तो शाहरुख की फिल्म जवान की पैन इंडिया अपील काफी बढ़ जायेगी। बता दें कि, शाहरुख की यह फिल्म पैन इंडिया लेवल पर रिलीज की जायेगी। इस फिल्म को हिंदी, मलयालम, तेलुगू, तमिल और कन्नड़ में रिलीज किया जायेगा। 

शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ में दर्शकों को पैन इंडिया लेवल पर अपनी ओर खीचने के लिए इस फिल्म में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के तीन मुख्य एक्टर्स को चुना गया है। इस फिल्म में विजय सेतुपति, थलापति विजय और नयनतारा जैसे साउथ के बड़े स्टार काम करते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में विजय सेतुपति शाहरुख से टकारते हुए नजर आयेंगे। वे इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे, हालांकि उन्होंने हिंदी वेबसीरीज फर्जी से अपना हिंदी वेब सिनेमा में डेब्यू कर लिया है। फिल्म ‘जवान’ में विजय सेतुपति मुख्य विलेन का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा नयनतारा फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं। साथ ही थलापति विजय अपनी किसी पुरानी फिल्म का रोल शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ में दोबारा करेंगे। 

शाहरुख की फिल्म में अगर अल्लू अर्जुन भी अपना कैमियो कर देते हैं, तो यह फिल्म काफी मजेदार बन जायेगी। फिर इस फिल्म में अल्लू अर्जुन समेत साउथ के चार बड़े सुपरस्टार देखने को मिलेंगे। शाहरुख की फिल्म जवान सिनेमाघरों में 02 जून 2023 को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: Yash और Jr. NTR  करेंगे Prabhas की फिल्म Salaar में कैमियो, जानें कैसा होगा उनका किरदार

Latest Posts

spot_img

you may like