फैन ने SRK  से Pathaan  फिल्म देखने के बदले मांगे एक करोड़ रुपए, अभिनेता ने दिया यह मजेदार जवाब

SRK- Pathaan: बॉलीवुड के किंग खान के एक फैन ने उनकी फिल्म पठान को देखने के बदले एक करोड़ रुपए मांग लिए हैं। फैन की इस मांग पर शाहरुख ने एक मजेदार जवाब दिया है। शाहरुख जोकि अपने फैंस से रूबरू होने के लिए अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर अक्सर आस्क एसआरके का एक सेशन चलाते हैं। इस सेशन में फैंस शाहरुख से सवाल पूछते हैं और जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता जवाब देते हैं। शाहरुख ने शनिवार को भी एक आस्क एसआरके का सेशन रखा।

इस आस्क एसआरके के सेशन के दौरान ट्वीटर पर एक यूजर ने शाहरुख से फिल्म पठान देखने के बदले एक करोड़ रुपए मांग लिए हैं। यूजर ने आस्क एसआरके सेशन में ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’मैें थियेटर में पांच बार पठान देखकर आया हूं, तो उस हिसाब से मुझे 700 करोड़ में से 1 करोड़ ही दे दो सर।’’

इस ट्वीट पर शाहरुख ने भी रिप्लाई देते हुए एक मजेदार कमेंट किया है। शाहरुख ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’भाई इतना तो रेट ऑफ रिटर्न शेयर बाजार पर भी नहीं नहीं मिलता । एक दो बार और देखों फिल्म फिर देखते हैं… हा हा।’’ शाहरुख के इस मजेदार कमेंट पर फैंस भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। 

इसके बाद एक यूजर ने भी इसी तरह का एक सवाल पूछते ट्वीट किया कि, ‘’मैंने पठान को पांच बार देखा है और पांच बार और देखना चाहता हूं.. 700 करोड़ में से कुछ मिलेगा क्या?’’ इसपर भी शाहरुख ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा कि, ‘’नहीं…सिर्फ एंटरटेनमेंट…एंटरटेनमेंट…एंटरटेनमेंट। पैसों के लिए कोई काम करो… हा हा।’’

इसके अलावा एक फैन ने शाहरुख से उनकी आगामी फिल्म जवान की एक्ट्रेस नयनतारा के बारे में सवाल पूछा है। फैन ने सवाल पूछते हुए ट्वीट किया कि, ‘’नयनतारा मैम के साथ जवान में काम करके कैसा महसूस हुआ?

मैम के बारे में कोई खास बात।’’ इसपर शाहरुख ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, वह काफी अच्छी हैं। सभी भाषाओं को इतनी अच्छी तरह से बोल लेती हैं….शानदार अनुभव। आशा है कि आप सभी को फिल्म में वे अच्छी लगेंगी।’’

बता दें कि, शाहरुख ने अपनी फिल्म जवान की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म को निर्देशक एटली द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 02 जून 2023 को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: SRK की जवान में Vijay Thalapathy अपनी इस फिल्म का रोल दोबारा करेंगे

Latest Posts

spot_img

you may like