Sidharth-Kiara की शादी की तैयारियां शुरू! सिक्योरिटी को लेकर SRK का है कनेक्शन

बॉलीवुड में साल की शुरुआत में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की दूसरी बड़ी शादी होने जा रही है। जनवरी में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंधे

Sidharth-Kiara Wedding: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। इनकी शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। राजस्थान के जैसलमेर के ‘सूर्यगढ़ पैलेस’ में सिद्धार्थ और कियारा की शादी धूमधाम से होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में राजस्थानी तड़का नजर आने वाला है। शादी के फंक्शनस 5 फरवरी से होने जा रहे है। 6 फरवरी को फेरे होंगे और 7 फरवरी को ग्रैंड रिसेप्शन होगा। सिद्धार्थ और कियारा की शादी में शाहरुख खान का कनेक्शन निकल आया है।

सिद्धार्थ और कियारा की शादी में संगीत और हल्दी की रस्म के साथ राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। शादी में कठपुतली कलाकार और मांगनियार कलाकारों को भी न्योता दिया गया है। शादी सूर्यगढ़ पैलेस में होने वाली है और इस बात की पुष्टि पैलेस ने कर दी है। शादी में कॉन्टिनेंटल और भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ राजस्थानी व्यंजन भी रखे गए है। सूर्यगढ़ पैलेस में मेहमानों के लिए 84 कमरे बुक है। इन कमरों का एक दिन का किराया 24,000 से 76,000 रुपये है। वहीं इस महल के सबसे आलीशान कमरे का किराया 1.30 लाख रुपए है। सिद्धार्थ और कियारा की शादी की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान के एक्स-बॉडीगार्ड यासीन सिद्धार्थ और कियारा की शादी की सिक्योरिटी अरेजमेंट संभाल रहे है। शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से शुरू हो चुकी है। शादी में रिश्तेदार और करीबी दोस्तों के साथ बॉलीवुड के कई बड़े सितारें नजर आने वाले है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, वरुण धवन, ईशा अंबानी समेत बड़े सितारे आज शाम तक जैसलमेर पहुंच जाएंगे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह स्टार कपल अपनी शादी की डॉक्यूमेंट्री बनाने की प्लानिंग कर रहे है। हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है है।

सिद्धार्थ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आएंगे। इस सीरीज में विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले है। वहीं कियारा आडवाणी ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन नजर आने वाले है।

ये भी पढ़े: Pathaan Box Office: Shah Rukh Khan की फिल्म ने किया 700 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Latest Posts

spot_img

you may like