गुजरात में फिल्म Pathaan को सेफ तरीके से रिलीज कराने के लिए गुजरात सरकार और गृहमंत्री Amit Shah ने उठाया यह कदम

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी शाहरुख़ खान की फिल्म पठान को सुरक्षित तरीके से रिलीज कराने के लिए पुलिस स्टेशनों को भेजा पत्र

Pathaan Release Update: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर चारो तरफ चर्चाएं हैं।यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। लेकिन इस फिल्म को लेकर देश के राज्यों में विवाद खड़ा हुआ है। कई राजनीतिक ग्रुप इस फिल्म को हिंदू धर्म का विरोधी मानते हुए फिल्म को बॉयकॉट कर रहे है। इसके फिल्म को रिलीज न होने की धमकी भी दे रहे हैं। ऐसे में गुजरात के कुछ राजनीतिक दलों ने फिल्म को रिलीज न होने की धमकी दी थी। उन्होंने ने कहा था कि अगर यह फिल्म गुजरात के सिनेमाघरों में रिलीज होती है, तो काफी हंगामा होगा।

लेकिन अब शाहरुख की फिल्म पठान के लिए एक अच्छी खबर आई हैं।इस फिल्म को सुरक्षित तरीके से सिनेमाघरों में रिलीज कराने के लिए गुजरात सरकार सिक्योरिटी देगी।

सूत्रों से पता चला है कि गुजरात सरकार राज्य के सभी सिनेमाघरों के नजदीक पुलिस सिक्योरीट मुहैया करायेगी। इसके अलावा देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस फिल्म को रिलीज करने के लिए अपनी तरफ से सिक्योरिटी मुहैया कराने की बात कही है। गृहमंत्री अमित शाह ने भी गुजरात के सभी पुलिस स्टेशनों पर एक लेटर लिखकर सिनेमाघरों को सिक्योरिटी मुहैया कराने की बात कही है।

इस बात की पुष्टि गुजरात सिनेमा ओनर्स एसोसिएशन के सचिव वंदन शाह ने भी की। उन्होंने कहा कि, ‘’मैने गुजरात सरकार के अधिकारियों से इस मामले में बातचीत की थी और उन्होंने सिक्योरिटी मुहैया कराने के लिए हामी भरी है।इसके अलावा देश के माननीय गृहमंत्री ने भी पुलिस स्टेशनों क लेटर भेजकर सिक्योरिटी मुहैया करने की बात कही है।‘’

अब इससे सुनिश्चित होता है कि यह फिल्म गुजरात में बिना किसी अड़चन के सुरक्षित तरीके से सिनेमाघरों में रिलीज हो पायेगी। बता दें कि, फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।यह फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज हो रही है। अब देखना होगा की यह फिल्म दर्शकों को कितनी पंसद आती है। दर्शक भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं,क्योंकि शाहरुख चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Ajay Devgn की Singham Again में होगा Simmba और Sooryavanshi का कैमियो

Latest Posts

spot_img

you may like