Bade Miyan Chote Miyan शूटिंग हुई शुरू, पहली बार Akshay Kumar-Tiger Shroff की जोड़ी दमदार एक्शन करते हुए आयेगी नजर

बॉलीवुड के दो बड़े एक्शन स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में नजर आने वाले हैं। दोनों की आगामी फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां की शूटिंग शुरू हो गई है। इस बात की जानकारी इस फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने दी

Bade Miyan Chote Miyan Movie: बॉलीवुड के दो बड़े एक्शन स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में नजर आने वाले हैं। दोनों की आगामी फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां की शूटिंग शुरू हो गई है। इस बात की जानकारी इस फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने दी। अली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी।उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, ‘’बड़े मियां-छोटे मियां की शूटिंग स्टार्ट हुई।‘’उन्होंने पोस्ट में फिल्म का शूटिंग क्लीपबोर्ड शेयर किया, जिसमें ’बड़े मियां-छोटे मियां’ लिखा हुआ था।

बता दें कि, इस फिल्म का अनाउंसमेंट पिछले साल फरवरी में कर दिया गया था।इस फिल्म को अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्वारा मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है। इस फिल्म टाइगर-अक्षय लीड रोल में है। फिल्म में अक्षय और टाइगर के अलावा मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य विलेन के रोल में हैं। हालांकि मेकर्स ने फिल्म की लीडिंग लेडीज के बारे में अभी कोई जानकारी साझा नहीं की है।

बड़े मियां-छोटे मियां का नाम साल 1998 में आई गोविंदा-अभिताभ बच्चन स्टारर फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां से लिया गया है। हालांकि अक्षय-टाइगर स्टारर यह फिल्म इस फिल्म का रीमेक नहीं है। इस फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है। यह एक हाई-ओक्टेन एक्शन-कॉमेडी फिल्म हैं।

सूत्रो के अनुसार इस फिल्म में पुरानी फिल्म का सॉन्ग ‘बड़े मिया तो बड़े मियां, छोटे मियां शुभान अल्लाह’ का रिमिक्स वर्जन देखने को मिलेगा। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू देते हुए कहा, ‘’यह फिल्म एक फुल मसाला फिल्म है, जिसकी शूटिंग इंडिया से बाहर की जायेगी।दर्शकों पहली बार अक्षय-टाइगर के हाई ओक्टेन एक्शन सीन और डांस स्टेप्स देखने को मिलेंगे।‘’

अब देखना होगा की दर्शकों को अक्षय-टाइगर की जोड़ी इस फिल्म में कितनी पंसद आती है।यह फिल्म साल 2023 के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज हो जायेगी। वर्कफ्रंट की बात करे तो अक्षय आखिरी बार फिल्म राम सेतु में नजर आए थे। वे बड़े मियां-छोटे मियां के अलावा इमरान हाशमी के साथ फिल्म सेल्फी और कैप्सूल गिल में नजर आने वाले हैं।वहीं टाइगर श्रॉफ फिल्म गणपत, स्क्रू डीला और रैंबो में नजर आयेंगे।

ये भी पढ़े: Kartik Aaryan की फिल्म Shehzada ने पछाड़ा SRK की Pathaan को, जाने पूरी बात

Latest Posts

spot_img

you may like