KL Rahul और Athiya Shetty की वेडिंग डेट आईं सामने, Suniel Shetty के खंडाला के बंगले में लेंगे सात फेरे

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की बेटी व एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) की शादी की खबरें काफी समय से आ रही है। वहीं अब शादी से जुड़ी कुछ डीटेल्स सामने आई है। खबर है कि ये कपल इस महीने के आखिर में शादी के बंधन में बंध जाएगा। वेडिंग वेन्यू को लेकर भी कुछ जानकारियां सामने आई है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी इन दिनों अपनी शादी की शॉपिंग कर रहे हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल इसी महीने शादी करेंगे। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया और केएल राहुल 20 जनवरी के बाद शादी कर सकते है। शादी के फंक्शन 21 जनवरी से शुरू होंगे और 23 जनवरी तक चलेंगे। शादी के बाद ये कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का पड़ोसी बनने जा रहा है। खबर है कि शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित आलीशान बंगले में होगी। सुनील शेट्टी का ये बंगला किसी रिजॉर्ट से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर बंगले की झलकियां देखने को मिली हैं। यह शादी के लिए परफेक्ट वेडिंग प्लेस माना जाता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अथिया और केएल राहुल की शादी में बॉलीवुड से बहुत कम लोगों को ही न्योता भेजा गया है। यह एक निजी समारोह होगा। शादी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट की दुनिया के चुनिंदा लोगों को न्योता भेजा गया है। शादी में दोनों परिवारों के ज्यादातर करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ही बुलाया जाएगा। जो लोग शादी में शामिल नहीं हो पाए हैं उनके लिए अप्रैल के महीने में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। यह इवेंट रेड कार्पेट मिलन स्थल की तरह होगा।

भारत और श्रीलंका सीरीज शुरू होने से पहले ही, केएल राहुल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा अस्वीकृत छुट्टी मिल गई है। केएल राहुल फिलहाल फॉर्म में नहीं हैं। वह अपने पिछले मैचों में कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। वहीं अथिया आखिरी बार फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में नजर आई थी। अथिया जल्द ही एक बायोपिक में नजर आने वाली है। अथिया और केएल राहुल ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया। लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों कई बार साथ में तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। जिसके बाद इनके रिश्ते का अंदाजा लगाया जाने लगा। 

ये भी पढ़े: एक्ट्रेस Rashmika Mandanna ने अपने Animal को-स्टार Ranbir Kapoor को लेकर कही बड़ी बात

Latest Posts

spot_img

you may like