Ali Baba: Dastaan-E-Kabul में Tunisha Sharma की जगह प्रिंसेस मरियम का रोल निभाएंगी Avneet Kaur

Ali Baba: Dastaan-E-Kabul Show: अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल की लीड एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) की निधन से फैंस और इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है, जिससे फैंस अब भी उबर नहीं पाए हैं। तुनिशा ने बहुत कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन आज भी वह अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं। तुनिशा की मौत के बाद उनके को-स्टार शाजीन खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शाजीन से पूछताछ कर रही है। अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में तुनिशा और शाजीन मुख्य कलाकार थे। तुनिशा अब इस दुनिया में नहीं है और शीजान पुलिस हिरासत में है। दोनों की गैरमौजूदगी की वजह से शो की शूटिंग रोक दी गई है।

अब तक अली बाबा दास्तान-ए-काबुल शो के बैंक एपिसोड टेलीकास्ट कर रहे थे। लेकिन अब स्टॉक खत्म होने की वजह से शूटिंग रोक दी गई है। सीरियल के लीड एक्टर और एक्ट्रेस की गैरमौजूदगी के चलते अब मेकर्स ने नए लीडिंग स्टार्स के साथ शूटिंग करने का फैसला किया है। हाल ही में शीजान की जगह अभिषेक निगम का नाम सामने आया है। वहीं तुनिशा की जगह उनकी ख़ास दोस्त का नाम सामने आया है।

शो में राजकुमारी मरियम के लिए तुनिशा शर्मा की जगह उनकी बेस्ट फ्रेंड अवनीत कौर का नाम सामने आया है। हालांकि शो के मेकर्स और अवनीत कौर की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो अली बाबा दास्तान-ए-काबुल में अवनीत कौर राजकुमारी मरियम का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं शीजान की जगह अभिषेक निगम का नाम सामने आया है। लेकिन इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अवनीत कौर अपनी बेस्ट फ्रेंड तुनिषा शर्मा की मौत से सदमे में हैं। उनका एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें वह तुनिषा के शव के पास बैठकर फूट-फूट कर रोती नजर आ रही थीं। जब तुनिषा के शव को श्मशान घाट लाया गया तो अवनीत कौर भी एंबुलेंस में थीं।

ये भी पढ़े: Rubina Dilaik ने बताया कौन होगा ‘Bigg Boss 16’ का विनर, नाम सुन चौंक जाएँगे आप 

Latest Posts

spot_img

you may like