Neelu Shankar Singh और Chotu Pandey की फिल्म ‘सबकर दुलरुआ हवन’ थिएटर में मचा रही है धमाल

अभिनेता छोटू पाण्डेय और भोजपुरी की अमीषा पटेल नीलू शंकर सिंह स्टारर फुल पारिवारिक फ़िल्म "सबकर दुलरुआ हवन" बिहार के सिनेमाघरों में खूब देखि जा रही है

Neelu Shankar Singh-Chotu Pandey Movie: अभिनेता छोटू पाण्डेय और भोजपुरी की अमीषा पटेल नीलू शंकर सिंह स्टारर फुल पारिवारिक फ़िल्म “सबकर दुलरुआ हवन” 30 दिसम्बर को बिहार के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जो अब तक लगातार लगी हुई दर्शक भारी भीड़ के साथ इस फ़िल्म को देखने जा रहे है। ये भोजपुरी फ़िल्म जगत के लिए खुशी की बात है कि दर्शक सिनेमाघरों की तरफ फिर वापस आ रहे है और फ़िल्म को अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर एन्जॉय कर रहे है। अहम बात है की उसी तारीख को एक और भोजपुरी फ़िल्म रिलीज हुई थी फिर भी ये फ़िल्म अभी तक बिहार के सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है।

बता दे की दर्शकों ने साबित कर दिया की अगर भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री अच्छी फिल्म बनाएगी तो दर्शक उस फिल्म को जरूर देखने जाएंगे और इस फ़िल्म के दर्शक वर्ग की बात करे तो इस फ़िल्म को हर वर्ग के दर्शक देखने जा रहे है लेकिन ज्यादातर महिलाओं देखने जा रही है क्योंकि ये फ़िल्म एक फुल फॅमिली ड्रामा बेस्ड फ़िल्म है जिसमे इमोशन ,ड्रामा और कॉमेडी के फुल पंच है यानी फुल मसालेदार है ये फ़िल्म।

ये भी पढ़े: भोजपुरी स्टार Khesari Lal Yadav का नया गाना रिलीज होते ही हुआ वायरल

Latest Posts

spot_img

you may like