Bullet Pa Jija Song: विनय पांडे और आकांक्षा दूबे का गाना ‘बुलेट प जीजा’ की सफलता पर समर सिंह ने मनाया जश्न

भोजपुरी देवी गीत 'बुलेट प जीजा' ने यूट्यूब पर 100 मिलियंस से ज्यादा व्यूज हासिल कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है जिसकी सफलता में जश्न मनाया गया

Bullet Pa Jija Song Success Party: भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर एक्टर विनय पाण्डे सानू और ग्लैमरस एक्ट्रेस आकांक्षा दूबे का ब्लॉक बस्टर भोजपुरी गाना “बुलेट पs जीजा” यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज पार कर गया है, जिसका जश्न सौ मिलियन का केक काटकर बीती रात पांच सितारा होटल में मनाया गया।

इस मौके पर देसी स्टार समर सिंह धमाकेदार एंट्री करके खुशी के सेलिब्रेशन के माहौल को यादगार बना दिया। उन्होंने “बुलेट पs जीजा” हिट गाना के पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दीं। समर फिल्म इंटरटेनमेंट द्वारा बुलेट पs जीजा की पूरी टीम एवं उपस्थित गायक कलाकारों को सम्मानित किया गया।

बता दें कि समर सिंह ऑफिसियल से रिलीज किया गया विनय पाण्डेय सानू और आकांक्षा दूबे का धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘बुलेट प जीजा’ यूटयूब पर खूब वायरल हो रहा है। बात करें विनय पांडेय सानु की तो वे अब तक कई हिट गाने दे चुके हैं, मगर यह गाना बुलेट प जीजा उनके करियर का सबसे बड़ा हिट गाना है, जो मात्र 2 महीने में ही 100 मिलियन व्यूज पार कर चुका है।

वहीं इस समय इंडस्ट्री की सबसे हॉट और हिट ऎक्ट्रेस आकांक्षा दूबे मानी जा रही है। जो कि समर सिंह के साथ कमरिया सीरीज सहित कई मिलियन व्यूज वाले गानों में आ चुकी हैं। अब विनय पांडेय सानु के साथ इस गाने में अपनी अदा का जलवा बिखेरा है। लोगों को इस भोजपुरी गाने का वीडियो भी बेहद पसंद आ रहा है, जो भव्य रूप से फिल्माया गया है। इस गाने में विनय पाण्डेय सानू बाइक पर स्टाइलिश अंदाज में जब आते हैं तो किसी फिल्म का सीन लग रहा होता है। आकांक्षा दूबे भी इस गाने में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Song: रितेश पांडे का फनी सॉन्ग ‘सलमान खान आया है’ के दूसरे पार्ट के रिलीज़ के बाद गाने की चर्चा हुई तेज

Latest Posts

spot_img

you may like