जब पहली बीवी Amrita संग Kareena की Debut Film देखने गए थे Saif Ali Khan

क्या आप जानते हैं की करीना कपूर की पहली फिल्म के प्रीमियर पर सैफ अली खान अपनी पहली बीवी अमृता सिंह के साथ गए थे ?

पावर कपल कहे जाने वाले सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की शादी को आठ साल हो चुके हैं।  दोनों एक खुशहाल ज़िन्दगी बिता रहे हैं।  फ़िल्मी दुनिया में दिलचस्पी रखने वालों को यह पता होगा की करीना सैफ की पहली पत्नी नहीं है।  सैफ इससे पहले एक्ट्रेस अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।  दोनों ने साल 1991 में शादी रचाई थी।  उस समय सैफ सिर्फ 21 साल के थे और अमृता की उम्र थे 33.  1995 में एक बेटी के रूप में उनकी ज़िन्दगी में खुशियां आई जो आज सारा अली खान के नाम से जानी जाती है।  


बात करें करीना कपूर की, तो उन्होंने बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा फिल्म ‘रिफ्यूजी’ (Refugee) से।  ये फिल्म साल २००० में रिलीज़ हुई थी और करीना के साथ डेब्यू किया था अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने।  उस साल इस फिल्म का एक बहुत बड़ा प्रीमियर रखा गया था जहाँ बड़ी बड़ी हस्तियों ने अपनी हाज़री लगाई थी।  इनमे से एक मेहमान थे सैफ अली खान जो अपनी पहली बीवी अमृता के साथ आये थे।  सैफ और अमृता की शादी को तब 9 साल हो चुके थे।  किसे पता था की जिसे उनकी पहली फिल्म की बधाई देने जा रहे हैं, वही उनकी जीवन साथी बन जायगी।  


सैफ और अमृता का 2004 में डाइवोर्स हो गया और इसके तीन साल बाद सैफ और करीना फिर मिले अपनी फिल्म ‘टशन’ के सेट पर।  यहाँ से उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई और कुछ साल बाद दोनों ने शादी कर ली। 

Latest Posts

spot_img

you may like