पवन सिंह के इस डायलॉग पर दीवाने हुए भोजपुरी कलाकार और उनके फैंस

भोजपुरी फिल्मो के पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ' जय हिन्द' के डायलॉग पर कई भोजपुरिया अदाकाराएं वीडियो बना रही है.

भोजपुरी फिल्मो के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह की फिल्म ‘जय हिन्द’ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है. इस ट्रेलर को जीतना पसंद किया गया है उतना ही ट्रेलर के डायलॉग को पसंद किया जा रहा है.

इस ट्रेलर में एक डायलॉग है जिसके बोल है ‘पवन सिंह हूँ बेटा, मूड बनने में थोड़ा टाइम लगता है’. इस टायटल ने सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचाया हुआ है.

यह टायटल टिक टोक पर भी ट्रेंडिंग है और भोजपुरी के कई कलाकार इसपर वीडियो बना रहे है. प्रियंका पंडित, अंजना सिंह, आम्रपाली दुबे, पूनम दुबे, सहित कई कलाकारों ने इस डायलॉग पर अपना धमाकेदार वीडियो बनाया है.

आपको बता दे की पवन सिंह की फिल्म ‘जय हिन्द’ इस बकरीईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली है और इस फिम में उनके साथ मधु शर्मा नजर आएंगी. सावन के मौके पर पवन सिंह के कई गाने रिलीज़ किया गया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.

साथ ही देवघर में पवन सिंह अपने स्टेज शो भी हाल में करके आये है. पवन सिंह की कई फिल्मे रिलीज़ पर है जिनमे से शेर सिंह,’जय हिन्द’, बॉस शामिल है. बात करे फिल्म ‘बॉस’ की तो इस फिल्म के गानो की शूटिंग हाल ही में मुंबई में की गई,वही फिल्म ‘शेर सिंह’ के कुछ पार्ट की शूटिंग बैंकॉक में की गई.

Latest Posts

spot_img

you may like