दिल छू लेगा Khesari Lal Yadav और Amrapali Dubey की फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का ट्रेलर, रिलीज के साथ हुआ वायरल

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म 'डोली सजा के रखना' का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है। ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है

Doli Saja Ke Rakhna: खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे की मचअवेटेड फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर एसआरके म्यूजिक यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ और देखते ही देखते इस फिल्म का ट्रेलर वायरल भी होने लगा। इस फिल्म के निर्माता रौशन सिंह, सह निर्माता शर्मीला आर सिंह और लेखक – निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जो पिता-पुत्र के मार्मिक रिश्तों पर आधारित है। यह दर्शकों के हंसाने और रुलानी वाली है।

ट्रेलर में खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी शानदार लग रही है। इस फिल्म में दोनों को एक ऐसे कपल के रूप में दिखाया गया है, जो एक दूसरे से प्यार तो करते हैं। लेकिन शादी का मामला फंस जाता है। ट्रेलर में खेसारीलाल का एक्शन भी देखने को मिला है, जिसको डिजाईन दिलीप यादव ने किया है।

03:25 मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत में ही खेसारीलाल यादव जेल चले जाते हैं। फिल्म के पहले ही डायलोग में उनके पिता उन्हें लोफर बताते नजर आये हैं। फिर आम्रपाली दुबे की एंट्री होती है, जो खेसारी से डांस सिखाने को कहती है। और यहाँ से शुरू होता है दोनों की लव स्टोरी। फिर आता है ट्विस्ट। ट्रेलर देखने से ऐसा लग रहा है कि दोनों की शादी किसी और से होती है, जिसके बाद खेसारी के पिता का बेटे के लिए जो इमोशन दिखता है, वो आपको भावुक कर देने वाला है। आगे क्या होता है, इसके लिए फिल्म का इंतजार करना होगा।

फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ में खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी, फलक नाज़, बिना पांडेय और दिलकश मुख्य भूमिका में हैं। देव पांडेय का भी फ़िल्म में योगदान रहा है। फिल्म का खूबसूरत संगीत रजनीश मिश्रा, छोटे बाबा और आर्या शर्मा का है।

ये भी पढ़े: फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ के ट्रेलर में दिखा Pradeep Pandey Chintu और Kajal Raghwani की रोमैंटिक केमस्ट्री

Latest Posts

spot_img

you may like