गोली से मरनेवाले सिंगर Sidhu Moose Wala की एक दिन पहले ही हटाई गई थी Security

Sidhu Moose Wala Shot Dead: कांग्रेस नेता और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की आज मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। सिद्धू के अलावा फायरिंग में तीन अन्य लोग भी घायल हुए है। फायरिंग में घायल हुए तीन लोगों को मानसा अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह हमला उस समय हुआ जब मूसेवाला और उनके दो दोस्त पंजाब में अपने गांव मानसा की ओर बढ़ रहे थे। शुभदीप सिंह सिद्धू एक पंजाबी गायक के रूप में सिद्धू मूसेवाला नाम से लोकप्रिय थे। जिनकी लोकप्रियता देश के हर कोने-कोने में देखने को मिलती है। फिलहाल तो इस खबर के आते ही लोग हैरान हैं। सिंगर की वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

जानिए कौन हैं सिद्दू मूसे वाला

लोकप्रिय सिंगर (Sidhu Moose Wala Shot Dead) का शार्ट नेम सिद्दू मूसे वाला है उनका पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। वे मनसा जिले के मूसा गांव के रहनेवाले थे। इसलिए उन्होंने नाम भी गांव से मेल खाता हुआ रखा था। बता दें की शुभदीप सिंह सिद्धू पंजाब के जाने माने सिंगर हैं। जिनकी तगड़ी फैन फोल्लोविंग है। प्रोफेशन से सिंगर होने के अलावा उन्होंने साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था।आम आदमी के विजय सिंगला ने उन्हें 63 हजार वोटों से हराया था।

सिद्दू मूसे वाला के करियर की शुरुआत

आपको बता दें की शुभदीप सिंह सिद्धू (Sidhu Moose Wala Age) ने अपने करियर की शुरूआत लिरिक्स राइटर से की थी। उनका गाना लाइसेंस काफी पॉपुलर हुआ था। जिसकी वजह से उन्हें देशभर में अच्छी खासी पहचान मिल गई थी। शुभदीप सिंह सिद्धू ने कई पॉपुलर लोगों के साथ काम किया है वे ब्राउन बॉइज के साथ भी काम कर चुके हैं। बताते चले की इसी साल इस लोकप्रिय सिंगर को द गार्जियन द्वारा नॉमीनेट भी किया था। जिसकी खबर सुनते ही उनके फैंस के बीच जश्न का माहौल देखने को मिला था।

मिली जानकारी के मुताबिक अभी एक दिन पहले ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी हटाई थी। भगवंग सरकार ने सिद्धू मूसेवाला समेत 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस ली है। इसमें सेवानिवृत्त अधिकारी और पूर्व विधायक भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें: बांद्रा में एक रेस्टोरेंट के बाहर दिखा Shamita Shetty और Akanksha Malhotra का ये अनोखा अंदाज

Latest Posts

spot_img

you may like