Shocking: नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह हुए चोरी के शिकार, लाखो के सामान हुए चोरी, जाने क्या है पूरा मामला

अपनी आवाज़ का जादू हमेशा ही चलाने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह जो पंजाबी सिंगर है, उनका सामान होटल रूम से चोरी हुआ

Neha Kakkar husband Rohanpreet Singh: पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ के पति और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह का सामान चोरी होने की खबर सामने आयी है। जी हाँ अक्सर ही अपने गानो को लेकर चर्चाओं में रहने वाली नेहा निजी जीवन को लेकर भी सुर्खिया बटोरती है। एक बार फिर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह चर्चाओं में है और वजह बेहद ही खास है। रोहनप्रीत एक चोरी का शिकार हो चुके है।

यह पूरी घटना हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के एक होटल में हुई है। सूत्रों के अनुसार चोरी हुए सामान में एप्पल वॉच, आईफोन और एक हीरे की अंगूठी शामिल है। कहा जा रहा है की रात में सामान रखकर जब रोहनप्रीत सुबह सोकर उठे तो उन्हें उनका सामन जगह पर नहीं दिखा। इस चोरी की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। और होटल के सभी कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। और सीसीटीवी की जांच की जा रही है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत में साल 2020 में शादी रचाई थी और दोनों ही अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते है।

एक गाने की शूटिंग के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई थी और उसके बाद दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ। हाल ही में नेहा ने रोहनप्रीत के साथ एक वीडियो भी शेयर किया था। जो मनाली के होटल रूम से ली गई थी। इस वीडियो में दोनों ही वेकेशन मानते हुए चाय पीते नजर आ रहे है। 

वर्क फ्रंट की बात करे तो नेहा कक्कड़ को ‘इंडियन आइडल सीजन 12’ में जज करते देखा गया था वही रोहनप्रीत का नया गाना ‘ला ला ला ‘ नेहा के साथ रिलीज़ किया गया है। दोनों के इस गाने को काफी अच्छा रेस्पॉन्स फैंस से मिला है। दोनों की जोड़ी जितना रियल लाइफ में पसंद की जाती है उतनी ही दोनों के गानो में भी पसंद की जाती है।

ये भी पढ़े: Thar Success Party: अनिल कपूर, फातिमा सना शेख और हर्षवर्धन कपूर सहित कई सेलेब्स शामिल हुए ‘थार’ की सक्सेस पार्टी में

Latest Posts

spot_img

you may like