Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी का नया गाना लोगों के दिलों पर चला रहा है जादू

फिल्म 'भूल भुलैया 2' का रोमांटिक सांग 'हम नशे में तो नहीं हैं' रिलीज़ किया गया है। इस गाने में कार्तिक और कियारा की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है

Hum Nashe Mein Toh Nahin Song: खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जगह भुल भुलैया फिल्म में शायद ही किसी और को इमेजिन किया जा सकता था। पर भूल भुलैया 2 का पोस्टर आते ही लोगों ने कार्तिक (Kartik) को न केवल एक्सेप्ट किया बल्कि फिल्म के पोस्टर के साथ साथ कार्तिक के लुक को बहुत ही ज़्यादा सराहा। अभी लोग फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और कार्तिक के नए लुक पर बात ही कर रहे थे तभी अचानक से एक और बम फूटा। जब इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का रोमांटिक सांग आया। जिसका नाम है “हम नशे में तो नहीं हैं”।

यह रोमांटिक सॉन्ग लोगों को बहुत ही ज़्यादा पसंद आ रहा है। इस सॉन्ग में लोग कार्तिक और कियारा (Kiara) की जोड़ी को बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हमारा तो आपसे भी यही कहना है कि 5 मिनट निकालकर इस गाने को सुनियेगा ज़रूर। शायद आपको भी पसंद आए। वैसे जिस तरह का ये सॉन्ग है उससे अंदाजा तो यही लगाया जा रहा है कि इस फिल्म के आगे आने वाले गाने भी इसी तरह के ही होंगे। भले ही उनका जौनर कुछ और क्यों न हो। देखने वाली बात होगी कि कार्तिक की ये फिल्म कैसी होगी और कार्तिक ने इस फिल्म में किस बखूबी के साथ अपने किरदार को निभाया है।

बात करे सॉन्ग “हम नशे में तो नहीं हैं” की तो इस गाने में कार्तिक और कियारा की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे है। साथ ही फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है। प्रमोशन के दौरान दोनों को एक साथ काफी क्यूट अंदाज में देख लोग इस जोड़ी को फिल्म रिलीज़ के पहले ही काफी पसंद कर रही है।

आपको बता दें कि इस फिल्म को अनीस बजमी ने डायरेक्ट किया है। और पहले की तरह ही किस फिल्म का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है।

ये भी पढ़े: Jayeshbhai Jordar: जाने आखिर कौन हैं ‘जयेशभाई जोरदार’ की हीरोइन शालिनी पांडे, रणवीर सिंह के साथ लड़ाएंगी इश्क़ 

Latest Posts

spot_img

you may like