Anupamaa: अनुपमा और अनुज की शादी में होगी इस बॉलीवुड सिंगर की एंट्री

अनुज और अनुपमा जल्द ही शादी करेंगे।ऐसे में उनके संगीत को लेकर कहा जा रहा है की मान के संगीत के सिंगर मीका सिंह आएंगे

Anupamaa Show Latest Update: अनुपमा और अनुज कपाड़िया की शादी की तैयारियां काफी जोरों शोरों में चल रही है। अनुपमा और अनुज की सगाई के बाद अनुज अनु को एक रोमांटिक डेट पर ले जाता है। अनुज अनुपमा को अपने कॉलेज के दिनों के याद को ताजा करने के लिए वहा ले जाता है। ऐसे के अनुज और अनुपमा अपने शादी,मेहंदी और संगीत को लेकर भी बात चीत करते है। अनुपमा अनुज से कहती है की उसे उसकी संगीत और मेहंदी काफी ग्रैंड चाहिए ।वही अनुज भी कहता है कि वह अनुपमा की यह विश जरूर पूरा करेगा।

वही दूसरी तरफ वनराज इस बात से गुस्सा है की अनुपमा अभी तक वापस घर नहीं लौटी हैं। ऐसे में अब इस शो में नया ट्विस्ट आने वाला है। बता दे की यह ट्विस्ट दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। अनुपमा के आनेवाले एपिसोड में अनुज और अनु के मेहंदी और संगीत के फंक्शन की तैयारियां शुरू होगी। एक तरफ जहां शाह परिवार अनु के संगीत में डांस करने के लिए डांस रिहर्सल करेगा वही दूसरी ओर अनु और अनुज भी अपने डांस के लिए रिहर्सल करेंगे। लेकिन अब खास बता दे की स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल अनुपमा में अनुज कपाड़िया और अनु के संगीत के चार चांद लगाने के लिए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह नजर आएंगे। अब इस बात से फैंस की खुशी जरूर हो दुगनी हो जाएगी।

वही अगर मीका सिंह अनुपमा और अनु के संगीत में आते है तो थ जश्न की खुशी डबल हो जाएगी। अपने दमदार आवाज से मीका सिंह #MaAn के संगीत में खूब धूम मचाएंगे। वही इस प्रोमो से साफ है की मीका सिंह अनुज और अनुपमा के संगीत में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं । बता दे की अनुपमा सीरियल में मीका सिंह अपने स्वयंवर शो को प्रमोट करते नजर आएंगे। 

वही अब देखना यह भी इंटरेस्टिंग होगा कि अनुपमा और अनुज की संगीत के क्या वनराज और बा शरीक होते हैं या नहीं । और अगर होते भी है तो वनराज दोनो के संगीत को खराब करने के लिए क्या प्लान करेगा या वाकई देखना ऑडियंस के लिए भी काफी रोमांचक होगा। वैसे ऑडियंस भी बस यही चाहती है की अब अनुज और अनुपमा की जल्द शादी हो जाए।

ये भी पढ़े: Tejasswi Prakash In Lock Upp: कंगना रनौत के लॉक अप में करण कुंद्रा के साथ कैद होंगी तेजस्वी प्रकाश

Latest Posts

spot_img

you may like