Anupamaa Updates: दुल्हन की तरह सजी नजर आई अनुपमा, ब्राइडल लुक देख अनुज भी दे बैठेंगे अपना दिल

अनुपमा जल्द ही अनुज कपाड़िया से साथ फेरे लेंगी। ऐसे में अनुपमा का ब्राइडल लुक तेजी से वायरल हो रहा हैं।

Anupama looked like a bride: स्टार प्लस का नंबर वन सीरियल अनुपमा (Anupamaa Latest Updates) में इन दिनों काफी ट्विस्ट देखने को मिल रहा हैं। इस शो में अनुज और अनुपमा की सगाई हो चुकी है, अब सभी लोग अनुपमा और अनुज के शादी के लिए तैयारियां कर रहे हैं। ऐसे में #MaAn की शादी के लिए शाह परिवार के साथ साथ दर्शक भी बहुत एक्ससाइटेड हैं। 

अनुज कपाड़िया के साथ साथ हर कोई यह देखने के लिए एक्ससाइटेड है की शादी के जोड़े में अनुपमा कैसी दिखती हैं। बता दे कि वनराज से तलाक लेने के बाद अनुपमा दूसरी बार दुल्हन बनेगी। लेकिन शादी की तैयारियों में कोई कमी नहीं हो रही हैं। शादी की तैयारियां काफी जोरों-शोरों में चल रही हैं। इसी बिच अब अनुपमा का ब्राइडल लुक सामने आ गया हैं। 
अनुपमा वैसे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अब उनका ब्राइडल लुक तेजी से वायरल हो रहा हैं | इस वीडियो में अनुपमा दुल्हन बनकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अनुपमा ने दुल्हन की तरह लाल लहंगा पहना है और दुल्हन की तरह मेकअप भी किया हुआ हैं | अनुपमा का यह लुक देख लोगों का यही मानना है की अनुपमा का यही दुल्हन अवतार सीरियल में देखने मिलेगा। इस लाल जोड़े में अनुपमा बेहद सुंदर लग रही हैं। 

अनुपमा के इस लुक पर उनके फैंन्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वही इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब अनुपमा का यह लुक देख अनुज कपाड़िया भी अपना दिल उसे दे बैठेंगे। अब देखना वाकई इंटरेस्टिंग होगा कि सीरियल में अनुपमा का यह ब्राइडल लुक देखने मिलेगा या नहीं। 

ये भी पढ़ें: Salman Khan-Sushmita Sen: ईद पर सलमान खान और-सुष्मिता सेन को एक साथ देख लोगो को आयी दोनों की फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ की याद

Latest Posts

spot_img

you may like