भोजपुरी डांस रिएलटी शो Dance Ka Mahasangram में बतौर जज अपनी नई भूमिका की शुरूआत करेंगी भोजपुरी एक्ट्रेस Smrity Sinha

भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे भव्य और धमाकेदार भोजपुरी डांस रियलिटी शो डांस का महासंग्राम, जो जल्द ही आपके पसंदीदा भोजपुरी टेलीविजन चैनल और डिजिटल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने जा रहा है

Smrity Sinha Set To Judge Bhojpuri Dance Show: एसआर मीडिया एंड इंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहा है, भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे भव्य और धमाकेदार भोजपुरी डांस रियलिटी शो “डांस का महासंग्राम”, जो जल्द ही आपके पसंदीदा भोजपुरी टेलीविजन चैनल और डिजिटल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने जा रहा है। यह शो एक ऐसा मंच है, जहाँ भारत के हर कोने से लेकर नेपाल और दुबई जैसे देशों तक के प्रतिभागी अपने डांस का हुनर दिखाएंगे, और 8 वर्ष से 35 वर्ष तक की उम्र के सभी डांसरों को मिलेगा एक शानदार मौका अपनी प्रतिभा दुनिया को दिखाने का।

इस शो की जज होंगी भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री स्मृति सिन्हा, जिन्होंने अपनी शानदार अदाकारी, खूबसूरत मुस्कान और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस से लाखों दिलों पर राज किया है। अब वो पहली बार बतौर जज इस मंच पर नए टैलेंट को प्रोत्साहित करेंगी और उन्हें अपने अनुभव से मार्गदर्शन देंगी। उनके साथ होंगे भारत के टॉप डांस कोरियोग्राफर और परफॉर्मर Boogie LLB, जो अपनी एनर्जी , यूनिक डांसिग स्टाइल और देश के कई बड़ेस्टेज शोज़ से जाने जाते हैं। उन्होंने हजारों युवा डांसर्स को प्रेरित किया है और अब “डांस का महासंग्राम” के ज़रिए खोजेंगे अगले सुपरस्टार। शो का आयोजन कर रहे हैं चांद सिन्हा, जिन्होंने पहले भी सुपरहिट Dance Ka Tadka शो बनाया है और Dance Plus, Super Dancer, Dance Deewane जैसे भारत के टॉप डांस रियलिटी शोज़ में काम कर चुके हैं।

शो की कास्टिग की कमान संभाली है अंकित कुमार ने, जो Hip Hop India, Super Dancer, Sa Re Ga Ma Pa, और Master Chef जैसे प्रतिष्ठित शोज़ में देश की टॉप टैलेंट्स को मंच दिला चुके हैं। इस भव्य शो को होस्ट करेंगे तीन जबरदस्त चेहरे अनीश रंजन, जो बिहार के प्रसिद्ध सिंगर हैं और अपनी सुरीली आवाज़ से करोड़ों बिहारी दिलों पर राज करते हैं। पुजेश पुजारा, जो गोपलगंज से हैं। इन्होने बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म जगत में अपनी शानदार पहचान बनाई है।

प्रिंस रणावत, जो भारत के कई टीवी सीरियल्स, बॉलीवुड फिल्मों और भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। “डांस का महासंग्राम” केवल एक रियलि टी शो नहीं बल्कि एक संकल्प है, भोजपुरिया टैलेंट को ग्लोबल मंच देने का, और यही वजह है कि यह शो बन जाएगा इतिहास का हिस्सा। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, अगर आप में है डांस का जुनून और सपना स्टार बनने का, तो “डांस का महासंग्राम” आपका अगला कदम है।

ये भी पढ़े: Yash Kumarr और Sapna Chauhan की ‘करिया मरद-गोर मेहरारू’ का पहला लुक आउट, अनोखे कॉन्सेप्ट पर बन रही है फिल्म

Latest Posts

spot_img

you may like