Sanam Teri Kasam 2 में Harshvardhan Rane की कास्टिंग पर डायरेक्टर Vinay Sapru ने किया रिएक्ट, बोले वो परफेक्ट इंदर है

सनम तेरी कसम के हिट होने के बाद अब दर्शक इसके सीक्वेल की मांग कर रहे हैं। फिल्म की सक्सेज को लेकर निर्देशक जोड़ी विनय सप्रु और राधिका राव ने लहरें से खास बातचीत हाल ही में की है

Is Harshvardhan Rane In Sanam Teri Kasam 2: साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म सनम तेरी कसम एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है, इस फिल्म का रि-रिलीज होना। फिल्म ने रि-रिलीज पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार किया है। 7 फरवरी को रि-रिलीज हुई इस फिल्म ने पिछले 11 दिनों में करीब 40 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है। जो एक रिकॉर्ड है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि जो फिल्म 9 साल पहले रिलीज के बाद फ्लॉप साबित हुई थी, वही अब बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट का तमगा पा चुकी है। फिल्म के इस रिकॉर्ड से प्रोड्यूसर, डायरेक्टर्स जहां खुश हैं, वहीं फिल्म के सितारों ने भी इस पर अपनी खुशी का इजहार किया है। सनम तेरी कसम के हिट होने के बाद अब दर्शक इसके सीक्वेल की मांग कर रहे हैं। फिल्म की सक्सेज को लेकर निर्देशक जोड़ी विनय सप्रु और राधिका राव ने लहरें से खास बातचीत हाल ही में की है। जिसमें उन्होने फिल्म और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से बातें की हैं।

लहरें से बातचीत करते हुए राधिका राव और विनय सप्रु ने फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर कहा कि उन्होने पहले बड़े सितारों सलमान खान और सनी देओल को लेकर फिल्में बनाई थी, लेकिन वो फ्लॉप हो गई। इसलिए निर्देशक जोड़ी ने फैसला किया अब वो नये और यूथ एक्टर्स के साथ फिल्म बनाएंगे। इसी कड़ी में दोनों ने कई नये कलाकारों का ऑडिशन लिया और लीड रोल के लिए दो से तीन एक्टर्स का शार्टलिस्ट किया था। बाद में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन को इस रोल के लिए सेलेक्ट किया गया। मावरा के बारे में निर्देशक जोड़ी बताती है कि उन्होने सिडनी से अपने ऑडिशन का वीडियो भेजा था। राधिका राव इस बारे में कहती हैं कि उन्हे मावरा का ऑडिशन इतना अच्छा लगा कि तुरंत दोनों ने सरू के रोल के लिए मावरा को फाइनल कर लिया। बाद में दोनों का मालुम हुआ कि वो एक एक्ट्रेस भी हैं।

विनय सप्रु से जब हर्षवर्धन राणे को लेकर सवाल पूछा गया कि आप उन्हे सनम तेरी कसम पार्ट 2 में कास्ट करेंगे, क्योंकि उन्होने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस पर विनय सप्रु ने जवाब देते हुए कहा कि मैंने भी सुना है कि हर्ष ने तैयारी शुरू कर दी है। वो ही हमारा रियल इंदर है। हालाकि विनय ने ये नहीं बताया कि हर्ष को वो पार्ट 2 में कास्ट कर रहे हैं कि नहीं। पर उन्हे फिर से नये कलाकारों के साथ काम करने पर जोर दिया और कहा कि वो लोगों से अपील करते हैं कि जो लोग एक्टर बनना चाहते हैं वो हमे इंस्टाग्राम के जरिए वीडियो भेजे, जो अच्छा लगेगा, वो सेलेक्ट होगा। हालाकि कुछ रिपोर्ट्स में सुनने में ये भी आ रहा है कि प्रोड्यूसर डायरेक्टर्स की फिल्म के पार्ट 2 की घोषणा से नाराज हो गए हैं। प्रोड्यूसर का कहना है कि पार्ट 2 बनेगी या नहीं ये अधिकार सिर्फ प्रोड्यूसर के पास है।

सनम तेरी कसम के डायरेक्टर जोड़ी की पूरी बातचीत देखने के लिए आप लहरें रेट्रो का यूट्यूब चैनल क्लिक कर सकते हैं। ये इंटरव्यू आपको कैसा लगा और आप पार्ट 2 में किसे चाहते हैं, हमें कमेंट्स कर जरूर बताइए।

ये भी पढ़े: Mahendra Kapoor ने जब Mohammed Rafi को अपना प्रतिस्पर्धी मानने से कर दिया था इनकार, बोले वो मेरी प्रेरणा और आदर्श थे

Latest Posts

spot_img

you may like