इन 5 कमियों की वजह से फ्लॉप हो रहा हैं Salman Khan का शो Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Flop : सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे शो बिग बॉस 16 बाकी सीजन की तरह हिट होने में नाकामयाब साबित हो रहा हैं। जाने आखिर क्यों फ्लॉप हो हैं सलमान खान का शो बिग बॉस 16. पढ़ें पूरी खबर। 

Bigg Boss 16 Flop : सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) दर्शकों के पसंदीदा रियलिटी शोज में से एक हैं।  दर्शक बेसब्री से इंतजार करते है और जब यह टीवी पर दस्तक देता है तो दर्शक इसे देखना पसंद करते हैं। यह शो दर्शकों के दिलों के साथ साथ टीआरपी लिस्ट में भी धमाल मचाता हैं। इस शो का हर सीजन सुपरहिट साबित हुआ, मगर 14 और 15 वां सीजन को दर्शकों से इतना प्यार नहीं मिला। वही अब कई लोगों को माने तो उनका बस यही कहना है कि सलमान खान का शो बिग बॉस 16 भी फ्लॉप हैं। इस शो से दर्शकों को ढेरों उम्म्मीदें थी मगर यह डेढ़ महीने बाद भी ऑडियंस पर अपना जादू नहीं चला पाया हैं। ऐसे में आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे 5 कमियों के बारें में जिसकी वजह से बिग बॉस दर्शकों को भा नहीं रही हैं। 

बोरिंग कंटेस्टेंट्स

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में इस बार जो कंटेस्टेंट्स के रूप में नजर आ रहे हैं वह इतना धमाल नहीं मचा पा रहे है। इस शो की स्टार्टिंग में सुम्बुल तौकीर, मान्या सिंह और अंकित गुप्ता का गेम किसी को समझ नहीं आ रहा था। यह दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना पा रहे थे। लोगों का ऐसा मानना है कि इस सीजन के ज्यादातर कंटेस्टेंट्स बोरिंग दिख रहे हैं। हालही अभी शो शुरू हुए डेढ़ महीना भी हो चूका हैं लेकिन शो में ज्यादातर कंटेस्टेंट्स अभी भी ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। शो में अर्चना गौतम, अब्दू रोजिक, शिव ठाकरे, प्रियंका चौधरी को छोड़कर बाकी कंटेस्टेंट्स ज्यादा एक्टिव नहीं नजर आते है और वह ऑडियंस को  एंटरटेन नहीं कर पाते हैं। 

शो में टास्क की कमी
सलमान खान के शो बिग बॉस के 16 वे सीजन के फ्लॉप के सबसे बड़े कारण हैं घर में टास्क की कमी। जब बिग बॉस के घर में ज्यादा टास्क होते हैं तो वह दर्शकों को ज्यादा एंटरटेन करते हैं। मगर इस सीजन घर में ज्यादा टास्क ना होने की यह दर्शकों को उतनी एंटरटेन नहीं कर पा रही हैं। शो में टास्क कम और घरवालों के बीच लड़ाइयां ज्यादा देखने को मिल रही हैं। 

फेक बॉन्डिंग एंड लव
बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट्स के बीच बॉन्डिंग ही सबसे अहम होती है। मगर इस सीजन कंटेस्टेंट्स के बीच कोई कनेक्शन या बॉन्ड देखने को नहीं मिल रहा हैं। इस सीजन में दर्शकों को घर में ना किसी की पक्की दोस्ती देखने को मिल रही हैं और ना ही किसी के बीच रियल लव नजर आ रहा हैं। भले ही इस शो में गौतम विग और सौंदर्या शर्मा का लव एंगल दिख रहा हो मगर वह भी काफी वीक नजर आता है। और इसी वजह से लोगों को उनका लव फेक लग रहा हैं। वही दूसरी ओर शालीन और टीना की लव स्टोरी शुरू होते ही ख़तम हो गई हैं।इसके अलावा घर में सुम्बुल – शालीन,एमसी स्टैन-गोरी और गौतम विज-शालीन भनोट की दोस्ती भी इतनी इम्प्रेससिवे नहीं लगी. हालांकि अब घर में उनकी दोस्ती भी खत्म हो गई। 

मुद्दों की कमी
बिग बॉस के घर में इस बार मुद्दों की काफी कमी नजर आ रही है। जहां एक ओर घर में मौजूद कंटेस्टेंट काफी बोरिंग हैं वही उनका मुद्दा भी इतना ख़ास नहीं होता और वह सही मुद्दा नहीं उठा पा रहे हैं। ऐसे में यह शो दर्शकों को फ्लॉप लग रहा हैं।  

साजिद खान के चलते शो का विरोध
बिग बॉस 16 के घर में मौजूद मीटू के आरोपी साजिद खान की वजह से भी विरोध का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा किइस बार शो के फ्लॉप होने की वजह में से एक साजिद खान भी हैं। यौन उत्पीड़न में उनका नाम सामने आने की वजह से भी बिग बॉस का लगातार सोशल मीडिया पर विरोध किया जा रहा हैं और साजिद खान को घर से निकलने की मांग की जा रही हैं। 

वैसे, मेकर्स लगातार बिग बॉस 16 को इंटरेस्टिंग बनाने की काफी मशक्कत कर रहे हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में शो में और कुछ कुछ देखने मिलता है और यह दर्शकों को कैसे एंटरटेन करता हैं। 

यह भी पढ़ें : Samantha Ruth Prabhu की फिल्म Yashoda की कलेक्शन 5वें दिन फीकी पड़ी, कमाए इतने करोड़

Latest Posts

spot_img

you may like