12th फेल की सीधी-सादी ‘श्रद्धा’ रियल-लाइफ में है बेहद हॉट, एक झटके में छीना Tripti dimri का तमगा

12th फेल रिलीज हुई तो मेधा शंकर के चर्चे जोरों-शोरों से शुरू हो गए और लोग उन्हें ‘नई नेशनल क्रश’ कहने लगे। मेधा शंकर की सादगी पर फैंस फिदा हो गए।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 12th फेल वेब सीरीज रिलीज हो चुकी है। इस वेब सीरीज में मशहूर अभिनेता विक्रांत मैसी और मेधा शंकर मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। दोनों ही कलाकारों ने अपने-अपने किरदार के साथ बखूबी न्याय किया। दर्शकों को वेब सीरीज खूब भा रही है। इसी बीच मेधा शंकर काफी लाइमलाइट में आ गई है। इतना ही नहीं बल्कि वह ‘नई नेशनल क्रश’ भी बन चुकी है। तो आईए जानते हैं 12th फैल इस एक्ट्रेस के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

तृप्ति से आगे निकली मेधा शंकर
दरअसल, पिछले कई दिनों से ‘एनिमल’ की एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को नेशनल क्रश माना जा रहा था, लेकिन बहुत ही जल्दी तृप्ति से यह तमगा छीन लिया गया है। जी हाँ.. जैसे ही 12th फेल रिलीज हुई तो मेधा शंकर के चर्चे जोरों-शोरों से शुरू हो गए और लोग उन्हें ‘नई नेशनल क्रश’ कहने लगे। मेधा शंकर को इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है कि लोग उनकी सादगी पर फिदा हो गए। वहीं एक्ट्रेस ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है।

सोशल मीडिया पर मेधा शंकर की तस्वीर वायरल हो रही है। दिलचस्प बात यह है कि मेधा शंकर ने वेब सीरीज में एक सीधी-सादी और सिंपल लड़की का किरदार निभाया है, लेकिन रियल लाइफ में वह काफी हॉट एंड बोल्ड है। इतना ही नहीं बल्कि वह अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, सारा अली खान और सुहाना कपूर जैसी तमाम एक्ट्रेस को टक्कर देती हुई नजर आ रही है। वही एक झटके में उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी हो गई है।

रियल लाइफ पर आधारित हैं वेब सीरीज
12th फ़ैल वेब सीरीज में मेधा शंकर ने श्रद्धा जोशी का किरदार निभाया है जो मशहूर आईपीएस मनोज शर्मा की पत्नी है। यह पूरी वेब सीरीज मनोज कुमार शर्मा और श्रद्धा जोशी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि, किस तरह से इन दोनों ने एक साथ मिलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। यह फिल्म मशहूर निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी है जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पांस भी मिल रहा है।

2015 में हुआ मेधा शंकर का डेब्यू
बात की जाए मेधा शंकर के करियर के बारे में तो वह इन दिनों भले ही 12th फैल से लाइमलाइट लूट रही है, लेकिन उन्होंने साल 2015 में डॉक्यूमेंट्री ‘सदैव आपके साथ’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘शादीस्तान’ में काम किया। फिर उन्होंने टीवी सीरीज ‘दिल बेकरार’ में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। फिलहाल तो मेधा शंकर का क्रेज दर्शकों पर काफी देखने को मिल रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी ख़ूबसूरती के चर्चे हैं।

ये भी पढ़ें: Triptii Dimri ने स्टारकिड्स Suhana Khan और Khushi Kapoor को पछाड़ा, IMDB पर बनी सबसे पॉपुलर इंडियन सेलिब्रेटी

Latest Posts

spot_img

you may like