बिग बॉस के घर में नजर आ सकते है खेसारी लाल यादव

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जल्द बिग बॉस के घर में नजर आ सकते है.

टीवी के सबसे बड़े शो बिग बॉस में भोजपुरी फिल्म जगत से कई हस्तिया बिग बॉस के घर की प्रतियोगी रह चुके है.इसी बिच इस खबर आ रही है की भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी बिग बॉस का हिस्सा बनने जा रहे है. बिग बॉस १३ की शुरुवात हो चुकी है और अब खेसारी लाल यादव वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिये इस घर में जाने वाले है.हालाँकि अभी तक इस बात की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सोशल मीडिया पर इस खबर आग की तरह फ़ैल चुकी है.

 खेसारी लाल यादव इन दिनों लंदन में अपनी नयी फिल्म ‘बलमुआ कैसे तेजब’ की शूटिंग कर रहे है जिसमे उनके साथ मधु शर्मा और काजल राघवानी नजर आएँगे.इस फिल्म की शूटिंग से लौटने के बाद खेसारी लाल बिग बॉस के घर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते है.आपको बता दे की इससे पहले भोजपुरी फिल्म जगत से रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, मोनालिसा नजर आ चुके है .अब यह देखना काफी दिलस्चप होगा की अगर खेसारी लाल यादव बिग बॉस के घर का हिस्सा बनते है तो  अपना जलवा बिग बॉस के घर में कितना  बिखेर पाते है.

Latest Posts

spot_img

you may like