Shah Rukh Khan, Salman Khan और Aamir Khan के साथ की फिल्म के सुपर फ्लाॉप होने पर टूट कर बिखर गए थे Zeeshan Ayyub

खान्स के साथ बड़े बजट की फिल्म को लेकर जीशान अय्यूब बहुत एक्साइटेड भी थे, लेकिन ये सभी फिल्म ब्लॉकबस्टर होने के बजाए सुपरफ्लॉप हो गई थी। जिसकी वजह से जीशान अय्यूब टूटकर बिखर गए थे

Zeeshan Ayyub Flop Movies With Khans: बॉलीवुड में हर कलाकार का ये सपना होता है कि वो कम से कम एक बार खान्स तिकड़ी के साथ काम जरूर करे। पर बहुत कम ही ऐसे कलाकार हैं जिन्हे ये मौका नसीब होता है कि वो एक नहीं बल्कि तीनों खान्स के साथ काम करे। इन्ही चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब, जिन्होने बॉलीवुड के तीनों खान के साथ बड़े बजट की फिल्में की हैं। खान्स के साथ बड़े बजट की फिल्म को लेकर जीशान अय्यूब बहुत एक्साइटेड भी थे, लेकिन ये सभी फिल्म ब्लॉकबस्टर होने के बजाए सुपरफ्लॉप हो गई थी। जिसकी वजह से जीशान अय्यूब टूटकर बिखर गए थे।

तीनों खान्स के साथ फ्लॉप हुई फिल्मों के बाद जीशान अय्यूब को लगा कि अब उनका करियर बर्बाद हो जाएगा। वो यही सोचते कि अब उन्हे कौन किसी फिल्म में कास्ट करेगा। लोग यही समझेंगे कि ये फ्लॉप फिल्मों का हिस्सा रहा है, तो इसे साइन करना ठीक नहीं है। जीशान अय्यूब की ये दुविधा धीरे धीरे खत्म हुई, जब उन्हे कुछ अच्छी फिल्में मिली। जिसकी वजह से जीशान ने अपनी पहचान बनाई। एनएसडी से पास्ड आउट जीशान अय्यूब वैसे तो एक बेहतरीन एक्टर हैं, लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद फिल्म की कामयाबी पर ही किस्मत चमकती है। मोहम्मद जीशान अय्यूब ने हाल ही सिध्दार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में अपना खान तिकड़ी के साथ फ्लॉप हुई फिल्मों का दर्द बयां किया है। जीशान ने कहा कि वो इन फिल्मों के फ्लाॉप होने पर टूट गए थे।

तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन कौन सी फिल्में थी, जिसे खान्स भी कामयाब नहीं कर पाए। सबसे पहले बात करते हैं शाहरूख खान की फिल्म जीरो की। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म जीरो में शाहरूख खान ने एक बौने शख्स का किरदार निभाया था। शाहरूख के साथ जीशान अय्यूब भी इस फिल्म का अहम हिस्सा थे। लेकिन शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की लीड भूमिका से सजी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। इसके अलावा आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में भी जीशान अय्यूब ने अहम किरदार निभाया था। आमिर खान,अमिताभ बच्चन,फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ भी फिल्म को कामयाब नहीं बना पाए।

सलमान खान के साथ जीशान अय्यूब ने ट्यूबलाइट फिल्म में काम किया। बिजनेस के हिसाब की बात करें तो ओवरसीज प्रदर्शन मिलाकर ट्यूबलाइट में 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। पर फिल्म क्रिटिक्स ने इसे एक कमजोर फिल्म करार दिया था और भारत में यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं कर पाई थी। इस फिल्म का बजट ही करीब 100 करोड़ रूपये का था।

ये भी पढ़े: Govinda और Karisma Kapoor की कल्ट कॉमेडी मसाला फिल्म Coolie No.1 के 28 साल, इस तमिल फिल्म की थी रिमेक

Latest Posts

spot_img

you may like