नहाने वाले सीन प्रोड्यूसर जानबूझकर रखते थे, ताकि उन्हें.. जब बोल्ड सीन को लेकर छलका Zeenat Aman का दर्द!

जीनत अमान 70 के दशक की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस थी और वह अपना रोल बहुत ही बखूबी निभाती थी और उनकी खूबसूरती के भी खूब चर्चा हुआ करते थे।

70 और 80 के दशक की पापुलर एक्ट्रेस जीनत अमान को भला कौन नहीं जानता? जीनत अमान एक ऐसी एक्ट्रेस रही है जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया और साथ ही उनकी खूबसूरती किस्से भी खूब रहे। वह अपने बेबाक बयान के साथ साथ बोल्ड सीन के लिए भी जानी जाती है। झरने के नीचे सफेद साड़ी में नहाना हो या फिर बरसात के गानों में उनके बोल्ड सीन देना हो। वह हर एक सीन को बहुत ही खूबसूरती से करती थी। इस पर पहली बार जीनत अमान ने कुछ ऐसा खुलासा किया था जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया था।

बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में मशहूर थीं जीनत
दरअसल, आपने जीनत अमान की फिल्में देखी होगी तो आपने यह नोटिस किया होगा कि उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में बोल्ड सीन दिए हैं। फिर चाहे वो ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में नजर आई हो तब या फिर उन्होंने ‘भीगी-भीगी रातों’ गाने में राजेश खन्ना के साथ भी कई सीन दिए हो। इसके अलावा उनके फिल्मों में नहाने वाले सीन ज्यादा होते थे।

जीनत अमान 70 के दशक की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस थी और वह अपना रोल बहुत ही बखूबी निभाती थी और उनकी खूबसूरती के भी खूब चर्चा हुआ करते थे। खास बात यह है कि आज भी जीनत अमान अपने फैशन स्टाइल से हर किसी का दिल जीत लेती है।

इन फिल्मों में दी बोल्ड सीन
जब पिछले दिनों वह एक शो में शामिल हुई थी तो उन्होंने अपने बोल्ड सीन को लेकर कहा था कि, “मेरे दिमाग में किसी ने ये बात डाल दी थी कि जब भी मुझे बारिश में नहलाते हैं तो प्रोड्यूसर के यहां बारिश होती है वो भी पैसों की बारिश’। इसी वजह से वो मुझसे ऐसे सीन शूट करवाते थे।”

बता दें, जीनत ने अपने करियर में पुकार’ फिल्म में ‘समुंदर में नहाके और भी नमकीन हो गई हो’ बोल्ड सीन दिए थे। इसके अलावा ‘अजनबी’ फिल्म में ‘भीगी-भीगी रातों में’, ‘रोटी-कपड़ा और मकान’ में ‘हाय-हाय ये मजबूरी’ और ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के ‘भोर भए पनघट पे’ जैसे गानों में वह नहाते हुई दिखाई दी थी।

ये भी पढ़ें: ‘मैंने घर से भागकर मां का दिल दुखाया…’ सालों बाद छलका Zeenat Aman का दर्द

Latest Posts

spot_img

you may like