नहीं रहे ‘दंगल’ फेम जायरा वसीम के पिता, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कहा- उनके लिए दुआ करें…

जायरा वसीम को फिल्म 'दंगल' के लिए पहचाना जाता है। इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। फिल्म में वह रेसलर गीता फोगाट के बचपन के रोल में दिखाई दी थी।

आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक ‘दंगल’ में काम करने वाली पापुलर एक्ट्रेस ज़ायरा वासिम के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, ज़ायरा वासिम के पिता जाहिद वसीम इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। जी हां.. इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है। उन्होंने यह बुरी खबर अपने फैंस के साथ एक पोस्ट के माध्यम से साझा की। साथ ही उन्होंने अपने पिता के लिए फैंस से दुआ का आग्रह भी किया है।

एक्ट्रेस ने फैंस से की ये अपील
ज़ायरा वासिम ने अपने पिता के निधन की जानकारी फैंस के साथ साझा की। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, “जाहिद वसीम, मेरे पिता, इस दुनिया को छोड़ गए हैं। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि अपनी दुआओं में उन्हें याद रखें और अल्लाह से उनके लिए माफी मांगे। दुआ करें कि अल्लाह उन्हें उनकी गुनाहों के लिए माफ कर दें। उनकी कब्र को सहजता की जगह बनाएं और सजा से उन्हें बचाएं। उस दुनिया में उन्हें आराम से रहने दें। उन्हें जन्नत में ऊंची जगह दें।”

बता दे जायरा वसीम को फिल्म ‘दंगल’ के लिए पहचाना जाता है। इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। फिल्म में वह रेसलर गीता फोगाट के बचपन के रोल में दिखाई दी थी और आमिर खान उनके पिता बने थे। बता दे जायरा की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म के लिए जायरा वसीम को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड भी मिला था।

क्यों छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री?
इसके बाद उन्हें कई प्रोजेक्ट भी मिल गए थे। ‘दंगल’ के बाद उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में भी काम किया था जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद जायरा वसीम ने फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में भी काम किया। और यही फिल्म उनके लिए आखिरी साबित हुई। दरअसल जून 2019 में जायरा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया।

जी हां.. इस दौरान जायरा का कहना था कि, उनका एक्टिंग करियर उनके धर्म और विश्वास के आड़े आ रहा है। इसके बाद जायरा ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और सोशल मीडिया से भी उन्होंने अपनी सारी तस्वीर हटा दी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की।

ये भी पढ़ें: 2 बच्चों के बाप होते हुए भी कैसे Kiran Rao के इश्क में पड़ गए थे Aamir Khan? किरण को देखते ही भूल गए थे पहली पत्नी!

Latest Posts

spot_img

you may like