Ranbir Kapoor और Deepika Padukone की Yeh Jawaani Hai Deewani के 10 साल पूरे, फैन्स ने की Sequel की मांग

अभिनेता रणबीर कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकी दीपिका पादुकोण ने एक साथ कई फिल्में की हैं। इन्ही में से एक फिल्म है ये जवानी है दीवानी। 31 मई 2013 को रिलीज इस फिल्म के 10 साल पूरे हो गए हैं

Yeh Jawaani Hai Deewani Completes 10 Years: अभिनेता रणबीर कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकी दीपिका पादुकोण ने एक साथ कई फिल्में की हैं। इन्ही में से एक फिल्म है ये जवानी है दीवानी। 31 मई 2013 को रिलीज इस फिल्म के 10 साल पूरे हो गए हैं। करीब 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 320 करोड़ रूपये का कारोबार किया था। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म के 10 साल पूरे होने पर फिल्म के मेकर्स ने एक खास मेसेज अपने फैन्स के नाम शेयर किया है।

धर्मा प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म के 10 साल पूरे होने की खुशी में एक छोटा सा प्रोमों बनाकर एक वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि जितना भी ट्राई करो दोस्तों,ये भरोसा करना मुश्किल है कि इस दोस्ती के 10 साल होने वाले हैं। 10 साल का जश्न हम कल मनाएंगे। प्रोडक्शन हाउस के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। कोई इस फिल्म को फिर से रिलीज करने की मांग मेकर्स से कर रहा है, तो कोई इस फिल्म के पार्ट 2 की मांग इस मौके पर कर रहा है। अब देखना ये है कि मेकर्स किस यूजर की मांग को पूरा करता है।

वैसे बात अगर इस फिल्म के स्टार कास्ट की करें, तो रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के अलावा इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर,कल्कि कोचलिन,एवलिन शर्मा के अलावा माधुरी दीक्षित एक कैमियो रोल में थी। फिल्म को यूथ जेनरेशन को ध्यान में रखकर बनाया गया था। जिसे खूब पसंद किया गया था। इस मौके पर इस फिल्म से जुड़ी कुछ ऐसी बातें आप से शेयर करने जा रहा हूं जिसे आप शायद ही जानते होंगे वो ये कि इस फिल्म को गुलमर्ग,श्रीनगर और पहलगांम शूट किया गया था। मनाली में शूटिंग नहीं हुई थी जबकि फिल्म में इस शहर को मेंशन किया गया है।

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म को बगैर स्क्रिप्ट पढ़े ही साइन कर दिया था। इसके अलावा माधुरी दीक्षित के किरदार का नाम मोहिनी था, जो उनकी फिल्म तेजाब के किरदार को ट्रिब्यूट किया गया था। मुजम्मिल इब्राहिम को पहले आदित्य रॉय कपूर का रोल ऑफर किया गया था। कुनाल कपूर के रोल के लिए बॉबी देयोल को अप्रोच किया गया था और दीपिका के रोल के लिए कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के नामों का सुझाव फिल्म मेकर को दिया गया था। इस फिल्म को हेब्रू में डब करके इजराइल में भी रिलीज किया गया था।

ये भी पढ़े: Raveena Tandon ने बताया जब उन्होंने दो बच्चों को अडॉप्ट किया था, तो मीडिया वालों ने लिखीं थी घटिया बातें, बोलीं आंटिया पूछती थी…

Latest Posts

spot_img

you may like