Bhojpuri Star Yash Kumar की आने वाली फिल्म चाची नंबर वन का पहला लुक रिलीज

यश कुमार की यह फ़िल्म चाची नम्बर 1 भी उसी प्रयोगधर्मिता का एक जीवंत उदाहरण है। इस फ़िल्म में यश कुमार ने बेहतरीन भूमिका से लोगों का मन मोहने की कोशिश किया है

Yash Kumar Chachi No.1 First Look Out: भोजपुरी फिल्मों की आधुनिक प्रयोगशाला कहे जाने वाले सदाबहार अभिनेता यश कुमार इन दिनों भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बने हुए हैं । हो भी क्यों नहीं, उनकी आने वाली फिल्म चाची नम्बर 1 में यश कुमार की वर्सेटाइल एक्टिंग को देखने के लिए जो बेचैनी लोगों में उमड़ी है, वो ही इनकी लोकप्रियता की कहानी बयां कर रही है। यश कुमार अपने फिल्मी कैरियर के शुरुआती दौर से लेकर आज लगभग सैकड़ों फिल्में करने के बावजूद भी यूनीक एक्सपेरिमेंट वाले जज्बे को बरकरार रखा है।

यश कुमार की यह फ़िल्म चाची नम्बर 1 भी उसी प्रयोगधर्मिता का एक जीवंत उदाहरण है। इस फ़िल्म में यश कुमार ने बेहतरीन भूमिका से लोगों का मन मोहने की कोशिश किया है। यश कुमार प्रोडक्शन और निधि मिश्रा द्वारा निर्मित फ़िल्म चाची नम्बर 1 के निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं। इस फ़िल्म का ट्रेलर बहुत जल्द दर्शकों के सामने लाया जाएगा क्योंकि फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

इस फ़िल्म चाची नम्बर 1 के फर्स्ट लुक पोस्टर में यश कुमार बिल्कुल सेंटर में एक सिंहासननुमा कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके इर्द गिर्द घरेलू उपयोग की वस्तुएं बिखरी पड़ी हैं। किचन का समान और झाड़ू पोंछा के बीच चेहरे पर मुस्कान लिए नारी के वेश में यश कुमार की मौजूदगी ने इन फ़िल्म को लेकर लोगों के बीच बेहतर कौतूहल पैदा करने का काम किया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इस पहले लुक को खूब प्यार बरसा रहे हैं। यश कुमार के इस लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है।

फ़िल्म में गीत लिखे हैं राजेश मिश्रा व शेखर मधुर ने जिन्हें संगीत से सजाया है मुन्ना दुबे ने। कथा व पटकथा यश कुमार और मनोज गुप्ता ने लिखे हैं जबकि फ़िल्म का सम्वाद मनोज गुप्ता ने लिखा है। अब देखना ये है कि इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को कितना लुभा पाता है।

ये भी पढ़े: Pradeep Pandey Chintu की आने वाली फिल्म Om की शूटिंग पूरी, फिल्म में दिखेगा एक्टर का अलग रूप

Latest Posts

spot_img

you may like