Yash Kumar-Nidhi Jha Wedding: एक दूजे के हुए यश कुमार और निधि झा, हिन्दू रिवाज से रचाई शादी

भोजपुरी फिल्मो की खूबसूरत जोड़ी यश कुमार और निधि झा ने अपने बिहारी रीती-रिवाज से शादी रचा ली। इस मौके पर कई फ़िल्मी हस्तिया भी शामिल हुई

Yash Kumar-Nidhi Jha Wedding: भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार और टेलीविजन व भोजपुरी फिल्मों की प्रसिद्द अभिनेत्री निधि झा की शादी का उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। फैन्स का ये इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि यश और निधि शादी के बंधन में बंध चुके हैं। यश कुमार और निधि झा ने मुम्बई के एक निजी होटल में हिन्दू रीति रिवाजों के साथ शादी कर ली है।

यश और निधि अपने पूरे परिवार के साथ मुम्बई में हैं। महीने भर पहले ही यश निधि की सगाई हुई थी और शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं। यश और निधि ने 29 अप्रैल को हल्दी पूजा की थी। इसके बाद निधि की मेहंदी की रस्म 30 अप्रैल को की गई थी। यश और निधि की ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गई थीं।

यश के पीआरओ सर्वेश कश्यप ने बताया कि इस भव्य शादी समारोह के दौरान यह के सगे संबंधी व फ़िल्म इंडस्ट्री के कुछ निजी दोस्त ही शामिल हुए। शादी में यश शेरवानी व निधि ब्राइडल लहँगे में बेहद खूबसूरत दिख रहे थें। मुम्बई के मीरा रोड स्थित एक निजी होटल में इस भव्य शादी समारोह का आयोजन किया गया था। बारात गुजरात सज्जान से निकल कर मीरा रोड आई। शादी में तुरंत बाद यश अपनी फ़िल्म को पूरा करने आउटडोर शूट के लिए निकलेंगे।

निधि झा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये भी अपनी शादी के फोटोज को शेयर करते हुए लिखा है ”नये जीवन की शुरूवात मैं और मेरे पतिदेव”, निधि झा अपनी शादी को लेकर काफी उत्त्साहित दिखी है। अक्सर ही सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट से यही अंदाजा लगाया गया है की वे अपनी शादी को लेकर काफी खुश है।

ये भी पढ़े: Exclusive: जाने कब शुरू होगी ‘मेहंदी लगा के रखना 4’, निर्माता निशांत उज्जवल ने किया खुलासा

Latest Posts

spot_img

you may like