Writers working hard for Arshad Warsi Sanjay Dutt film Jail: अरशद वारसी और संजय दत्त की जोड़ी न दो सुपरहिट फिल्में-’मुन्नाभाई एमबीबीएस’ और ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ दी है। अरशद और संजय दत्त आखिरी बार साल 2011 में आई फिल्म ‘डबल धमाल’ में नजर आए थे। लगभग 13 साल बाद यह दोनों अब फिल्म ‘जेल’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म जेल को सिद्धांत कुमार सचदेव द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। यह एक कॉमेडी फिल्म, इस फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी मुख्य किरदारों में है। हाल ही में अरशद वारसी ने इस फिल्म को लेकर एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को कई जानकारियां साझा की है।
अरशद के अनुसार यह एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक अच्छा संदेश भी है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी भी काम चल रहा है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट को खुद निर्देशक सिद्धांत कुमार सचदेव द्वारा लिखा जा रहा है। इस फिल्म में कई ऐसे सीन्स आए थे, जहां पर मुन्ना और सर्किट का किरदार रिपीट हो रहा था। इसके कारण से इन सीन्स को दोबारा लिखना पड़ा। मेकर्स नहीं चाहते है कि इस फिल्म में मुन्ना और सर्किट की झलक दिखे, इसीलिए फिल्म की स्क्रिप्ट पर बहुत ही ध्यान से काम किया जा रहा है।
इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरु होने की उम्मीह है और अगले साल फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। अब देखते है कि इस फिल्म में अशरद और संजय दत्त दर्शकों को क्या नया देते है। अरशद के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे हाल ही में वेब-सीरीज असुर 2 में नजर आए थे। दर्शकों को यह असुर 2 काफी पसंद आई है। असुर का सीजन 2, सीजन 1 से भी काफी ज्यादा बेहतर है। अरशद जेल के अलावा अक्षय कुमार के साथ फिल्म जॉली एलएलबी 3 में भी नजर आयेंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की टकरार देखने को मिलेगी। बच्चन पांडे के बाद यह अक्षय और अरशद की लगातार दूसरी फिल्म होगी।
ये भी पढ़ें: Akshay Kumar अगर हीरो न होते तो एक बड़े पॉकेट मार बनते, Divya Bharti बहुत ही अच्छी थी: Guddi Maruti

