इस साल नवंबर में होगी Hrithik Roshan और Saba Azad की शादी!

ऋतिक रोशन और सबा आजाद बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक है। अब इन्हें लेकर खबर आ रही है कि दोनों इस साल नवंबर महीने में शादी कर रहे है

Hrithik Roshan-Saba Azad: बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में है। सुजैन खान से तलाक के बाद ऋतिक रोशन सबा आजाद (Saba Azad) को लेकर सुर्खियों में है। ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी शेयर करते है। अब एक बड़ी खबर सामने आई है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंधने जा रहे है।

सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन और सबा आजाद की शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल एक वेरिफाइड ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया है कि, ‘ऋतिक रोशन और सबा आजाद इसी साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे है।’ इस ट्वीट को लेकर अभी ऋतिक और सबा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस खबर को लेकर भी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक और सबा इसी साल नवंबर में सीक्रेट वेडिंग कर सकते है। इस शादी में दोनों के रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल होंगे।

सबा आजाद को कई बार रोशन परिवार के साथ पार्टी करते और साथ में समय बिताते देखा गया है। ऋतिक रोशन कई बार सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली की फोटोज शेयर कर चुके हैं, जिसमें सबा भी नजर आ चुकी है। एक्टर के परिवार ने सबा को अपना मान लिया है। वहीं ऋतिक के बच्चों ने भी सबा को स्वीकार कर लिया है। ऋतिक की एक्स-वाइफ सुजैन खान और सबा को साथ पार्टी करते देखा गया है। कई बार चारों को साथ पार्टी करते देखा गया है।

ट्विटर के जरिए ऋतिक रोशन और सबा आजाद की दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों की बातचीत हुई और ऋतिक ने सबा को डिनर डेट पर बुलाया। इसके बाद दोनों को धीर-धीरे एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने अब तक कभी भी अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की है। सबा आजाद एक्ट्रेस होने के साथ-साथ थिएटर डायरेक्टर और म्यूजिक कंपोजर भी है। ऋतिक रोशन जल्द ही एक्शन फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: पैपराजी पर भड़के Saif Ali Khan, कहा सीधे मेरे Bedroom में आ जाओ, तो करीना का ये था रियक्शन

Latest Posts

spot_img

you may like