Sunny Deol के बेटे Karan Deol की शादी के रिसेप्शन में क्यों नजर नहीं आए SRK और Ajay Devgn?

Why  SRK Ajay Devgn not attend  Karan Deol wedding reception: सनी देओल के बेटे करण देओल जिनकी हाल ही में द्रिशा आचार्य के साथ शादी हुई है। करण की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां नजर आईं। रिसेप्शन में सलमान खान और आमिर खान भी नजर आए। आमिर जिनकी सनी से बॉक्सऑफिस पर तीन बार बड़ी टक्कर हुई है,लेकिन इसके बावजूद वे करण के रिसेप्शन में नजर आए। लेकिन रिसेप्शन में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान नहीं नजर आए। इसके अलावा अजय देवगन भी नहीं नजर आए। 

शाहरुख और अजय के करण के रिसेप्शन में शामिल न होने पर अब सोशल मीडिया पर एक अलग थ्योरी चल रही है। सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि सनी की शाहरुख और अजय से पुरानी दुश्मनी के चलते इन दोनों अभिनेताओं को शायद सनी ने इनवाइट नहीं किया होगा। सनी जिनकी शाहरुक से फिल्म डर के बाद से कभी नहीं बनी। इसके अलावा अजय के साथ फिल्म भगत सिंह को लेकर उनका पुराना विवाद है।

बता दें कि, सनी देओल ने शाहरुख खान के साथ साल 1993 में आई फिल्म ‘डर’ में काम किया था। इस फिल्म में शाहरुख के किरदार को सनी के किरदार से बड़ा दिखा दिया गया था। सनी ने आदित्य चोपड़ा से कई बार फिल्म डर में विलेन को हीरो की तरह दिखाने पर कई बार सवाल भी पूछे थे, लेकिन आदित्य ने हमेशा सनी को इग्नोर कर दिया था। इसके बाद से ही सनी ने कभी भी यशराज फिल्म्स के साथ काम नहीं किया और शाहरुख से भी कभी बात नहीं की। 

इसके अलावा बात करें, अजय और सनी के विवाद की तो यह विवाद भगत सिंह पर फिल्म बनाने को लेकर है। सनी, भगत सिंह पर फिल्म बनाना चाह रहे थे और इस फिल्म को वे अपने भाई बॉबी देओल के साथ बनाने वाले थे। लेकिन भगत सिंह पर अजय देवगन और राजकुमार संतोषी ने मिलकर फिल्म बना ली, इसके बाद से ही सनी ने अजय देवगन और राजकुमार संतोषी से भी कभी बात नहीं की। सोशल मीडिया पर इन पुराने विवादों को लेकर थ्योरी चलाई जा रही है कि इन्हीं विवादो के कारण अजय देवगन और शाहरुख खान करण देओल की शादी के रिसेप्शन में नजर नहीं आए है। बहरहाल सनी देओल ने अभी तक इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहा है।  

ये भी पढ़ें: Navya Naveli Nanda की दमदार  हिंदी से प्रभावित हुए फैंस, यूजर बोला चलो बॉलीवुड में किसी के पास तो ज्ञान है

Latest Posts

spot_img

you may like