जब सुसाइड करना चाहती थीं Jasmin Bhasin, खुद का चेहरा ही बन गया था मुसीबत!

जैस्मिन भसीन को टशन-ए-इश्क के बाद साल 2017 में आया टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक' में देखा गया जिसमें वह दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के साथ नजर आई थी।

एक्टिंग की दुनिया एक ऐसी दुनिया है जहां पर काम करने वाले सितारों को अक्सर संघर्ष का सामना करना पड़ता है। हालांकि जो इन संघर्ष का सामना करके आगे निकल जाता है वह सफलता को छू लेता है लेकिन जो इन्हीं संघर्ष से हार जाता है उनकी जिंदगी भी एक ऐसे मोड़ पर आ जाती है जहां खुद को खत्म करना चाहते हैं। आज हम बात करेंगे टीवी दुनिया से जुडी एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में जो अपनी जिंदगी से परेशान होकर सुसाइड करने वाली थी, लेकिन फिर उनके एक कदम ने उन्हें दुनिया की टॉप एक्ट्रेस बना दिया। तो चलिए जानते हैं कौन है ये एक्ट्रेस?

इस शो से मिली पहचान
दरअसल, हम बात कर रहे हैं पापुलर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की जो अपने टीवी शोज के लिए काफी पॉपुलर रही है। जैस्मिन भसीन ने साल 2015 में आया पहला शो ‘टशन-ए-इश्क’ से अपने करियर की शुरुआत की जिसमें वह ट्विंकल तनेजा नाम की लड़की के किरदार में आई थी। इस शो में उन्हें इतना पसंद किया गया कि उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवार्ड भी मिला था। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब जैस्मिन भसीन कभी अपनी जिंदगी से हार गई थी और तंग आकर उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

इसका खुलासा खुद उन्होंने बिग बॉस में किया था। जब वह बिग बॉस में शामिल हुई थी तब उन्होंने बताया था कि उनका चेहरा बहुत बुरा था उनके चेहरे पर काफी पिंपल और ब्लैक स्पॉट्स थे जिसकी वजह से उन्हें अक्सर रिजेक्शन का सामना करना पड़ता था और इसी कारण उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

जैस्मिन का छलका था दर्द
जैस्मिन ने बताया कि, “मैं जिन भी ऑडिशन पे गई। बार बार रिजेक्ट होती थी हमेशा। मैं हार मान गई थी कि शायद मैं कुछ कर ही नहीं सकती। मैं इस लायक ही नहीं हूं। दवाईयों का ओवरडोज लेकर उन्होंने जिंदगी को खत्म करने की कोशिश की। लेकिन जल्द उन्हें इसका पछतावा हुआ।”

जैस्मिन भसीन को टशन-ए-इश्क के बाद साल 2017 में आया टीवी सीरियल ‘दिल से दिल तक’ में देखा गया जिसमें वह दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के साथ नजर आई थी। इन तीनों की तिकड़ी बहुत मशहूर हुई और जैस्मिन को भी बड़ी सफलता हासिल हुई। इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘दिल तो हैप्पी है जी’ जैसे शो में काम किया। बता दे वह तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी है।

ये भी पढ़ें: कभी रद्दी बेचकर अपना घर चलाती थी ये बच्ची, आज TV की हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस, एक दिन में कमाती लाखों रुपए!

Latest Posts

spot_img

you may like