Ankita Lokhande को SSR के साथ दो साल तक क्यों छुपाना पड़ा अपना ब्रेकअप, बोलीं मुझे…

Why Ankita Lokhande  Hid Her Breakup With SSR For 2 Years: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों बिग बॉस 17 के घर में हैं। अंकिता काफी अच्छा गेम खेल रही हैं। अंकिता जोकि अक्सर सभी कंटेस्टेंट्स के सामने अपनी निजी जीवन को लेकर खुलकर बात करती रहती हैं। अंकिता  बिग बॉस में अपने दिवंगत एक्स-ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को लेकर भी कई बातें बताती रहती हैं। इसी बीच अंकिता ने बताया है कि उन्होंने दो साल तक सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपना ब्रेकअप छुपा रखा था। 

अंकिता ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि, “बहुत बार बंदा बताता नहीं है ब्रेक-अप के बारे में मैं क्योंकि उसे लगता है कि शायद वापस रिश्ता ठीक हो जाएगा। एक उम्मीद रहती है यार। दो साल तक मैं नहीं चाहती थी कि मेरे ब्रेकअप के बारे में किसी को पता चले।’’ इसके अलावा अंकिता ने यह भी बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि सुशांत सिंह राजपूत उनकी लाइफ में वापस आयेंगे। 

अंकिता ने सुशांत के वापस आने की उम्मीद पर कहा कि, “मुझे सुशांत के वापस लौटने की उम्मीद थी क्योंकि हमारा रिश्ता सात साल का था। मुझे उम्मीद थी कि वो वापस लौट आएगा और इसलिए मैंने किसी को नहीं बताया। मैं एक ऐसे घर में रह रही थी जिसमें हर जगह हमारी तस्वीरें थीं।’’

बात करें बिग बॉस 17 की तो इस वक्त अंकिता और विक्की में रिश्ते फिर से अच्छे हो रहे हैं। बीच में इन दोनों में आपस में थोड़ी अनबन हो गई थी। लेकिन अब अंकिता और विक्की फिर से एक-दूसरे के साथ। अंकिता और विक्की के अलावा इन दिनों बिग बॉस 17 का ट्रैक  आयशा खान और मुनव्वर फारूकी के बीच चल रहा है। आयशा न हाल ही में बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड से एंट्री की है। आयशा ने शो में आते ही मुनव्वर पर उन्हें झूठ बोलने और धोखा देने के आरोप लगाए हैं। आयशा के बयानों के बाद मुनव्वर ने अपनी सफाई भी दी थी और शो के बीच में रो  भी पड़े थे। 

ये भी पढ़ें: Ayesha Khan बिग बॉस में Munwar Faruqui को बदनाम नहीं करना चाहती हैं, बोलीं मुझे पब्लिसिटी नहीं चाहिए 

Latest Posts

spot_img

you may like