Sunny Deol की Gadar 2 की  Success Party में Akshay Kumar के शामिल न होने पर अभिनेता का उड़ा मजाक, लेकिन अक्षय इस वजह से पार्टी में नहीं हो पाए शामिल

Why Akshay Kumar Not Attended Gadar 2  Success Party: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म गदर 2 की सफलता पर मुंबई में एक ग्रैंड सक्सेज पार्टी रखी गई। इस पार्टी में बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां शामिल हुई। इस सक्सेज पार्टी में शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, विक्की कौशल, शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स इस पार्टी में शामिल हुए। हालांकि, इस पार्टी में बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार शामिल न हो पाए। अक्षय कुमार के इस पार्टी में शामिल न होने के कारण अब ट्विटर पर यूजर्स पार्टी में शामिल न होने कारण जानें बिना ही अभिनेता का मजाक उड़ाने में लगे हुए है। 

ट्विटर पर एक यूजर ने अक्षय का इस पार्टी में शामिल न होने पर मजाक उड़ाते हुए ट्विट किया कि, ”यहां #Gadar2SuccessParty के दौरान #ShahRukKhan𓀠 और #SunnyDeol के बीच गुप्त बातचीत है। शाहरुख ने सनी से कहा- चक्की को क्यों नहीं बुलाया?? सनी ने शाहरुख से कहा- ‘2 करोड़ की ओपनिंग वालों की एंट्री नहीं है’। हर कोई जानता है चिंदी #अक्षयकुमार कैसे हैं…।’’ इसके अलावा कई और यूजर भी इसी तरह के ट्विट करके अक्षय कुमार का मजाक उड़ाने में लगे हुए हैं। हालांकि, अक्षय का इस पार्टी में शामिल न होने का एक बड़ा कारण हैं। 

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार गदर 2 की सक्सेज पार्टी में इसलिए शामिल नहीं हो पाए, क्योंकि वे इस वक्त  लखनऊ में अपनी आगामी फिल्म ‘स्काईफोर्स’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण अक्षय कुमार, सनी देओल की गदर 2 की सक्सेज पार्टी में शामिल नहीं हो पाए। बता दें कि, अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म OMG 2 के जरिए सनी देओल की फिल्म गदर 2 का प्रमोशन भी किया था। अक्षय ने अनपी फिल्म में OMG 2 में सनी की फिल्म गदर 1 का सॉन्ग ‘उड़ जा काले कावा’ खुद गाया था। 

ये भी पढ़ें: Gadar 2 की Success Party पर Sunny Deol और SRK के मिलन पर  फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन 

Latest Posts

spot_img

you may like