Aamir Khan, 31 साल बाद भी Andaz Apna Apna की रि-स्क्रीनिंग पर इस बड़ी वजह से नहीं आ पाए, प्रोड्यूसर की फैमिली करती रही इंतजार?

90 के दशक में बनी फिल्म अंदाज़ अपना अपना फिर से आज रिलीज हुई है। इससे पहले फिल्म के प्रोड्यूसर विनय कुमार सिन्हा के परिवार ने फिल्म की स्क्रीनिंग मुंबई के अंधेरी में आयोजित की थी। जहां फिल्म से जुड़ा कोई भी बड़ा कलाकार नहीं आया

Why Aamir Khan Missed Andaz Apna Apna Re-Screening: 90 के दशक में बनी फिल्म अंदाज़ अपना अपना फिर से आज रिलीज हुई है। इससे पहले फिल्म के प्रोड्यूसर विनय कुमार सिन्हा के परिवार ने फिल्म की स्क्रीनिंग मुंबई के अंधेरी में आयोजित की थी। जहां फिल्म से जुड़ा कोई भी बड़ा कलाकार नहीं आया। इससे फिल्म प्रोड्यूसर का परिवार थोड़ा निराश जरूर था, लेकिन ये पहली बार नहीं है। जब फिल्म पहली बार रिलीज हुई थी, तब भी फिल्म के प्रीमियर पर कोई भी बड़ा कलाकार सलमान खान, आमिर खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, शक्ति कपूर, परेश रावल में से कोई नहीं आया था। अब 31 साल बाद जब फिल्म को फिर से नई तकनीकी से सुधार करके 4 के क्वालिटी में रि-रिलीज किया गया है। तब भी स्क्रीनिंग के मौके पर सिर्फ शहजाद खान, टीकू तलसानिया ही नजर आए। हालाकि आमिर और सलमान खान के आने की उम्मीद थी, लेकिन कोई नहीं आया। अब आमिर खान ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

आमिर खान ने वरिष्ठ पत्रकार सुभाष के झा के साथ बातचीत में इस बारे में कहा कि मैं कश्मीर के पहलगाम में जो कुछ हुआ, उसके बारे में रिपोर्ट पढ़ रहा था। मैं निर्दोष लोगों की बेवजह हत्या से बुरी तरह प्रभावित हुआ हूं। इसलिए मैं अंदाज़ अपना अपना की रि-रिलीज के प्रीव्यू में जाने की स्थिति में नहीं था। एक्टर ने आगे कहा कि मैं इसे इस सप्ताह के अंत में जरूर देखूंगा। इस बातचीत में आमिर खान ने ये भी खुलासा किया कि 31 साल पहले जब फिल्म रिलीज हुई थी, तब इसे लेकर किसी को भरोसा नहीं था, हालाकि तब ये फिल्म नहीं चली थी और इसका दुख सभी को था लेकिन उन्हे और राजकुमार संतोषी को उम्मीद थी कि ये फिल्म जरूर चलेगी और अब ये कल्ट क्लासिक फिल्म बन चुकी है।

आपको बता दे कि अंदाज़ अपना अपना को 1994 में बॉक्स ऑफिस पर असफल घोषित किया गया था। हालांकि, यह एक कल्ट क्लासिक कॉमेडी बन गई। राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान, सलमान खान, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, परेश रावल, शक्ति कपूर, शहजाद खान, देवेन वर्मा, जगदीप और विजू खोटे जैसे कई कलाकार शामिल थे। जिन्होने अपने अभिनय से फिल्म को कल्ट क्लासिक बना दिया है। फिल्म को न चलने के पीछे इसके संगीत को जिम्मेदार माना गया था, तो उस वक्त 50 व 60 के दशक के संगीत जैसा बनाया गया था। तुषार भाटिया के संगीत से सजी इस फिल्म के अब कद्रदानों की कोई कमी नहीं है।

अंदाज़ अपना अपना की रि-रिलीज को लेकर सीनियर पत्रकार भारती एस प्रधान ने फिल्म के प्रोड्यूसर विनय कुमार सिन्हा की बेटियां प्रीति और नम्रता सिन्हा व बेटे अमोद सिन्हा से खास बातचीत लहरे के लिए की है। जिसमें विनय कुमार सिन्हा की बेटियां और बेटे ने फिल्म से जुड़े कई अनसुने किस्सों का खुलासा किया है। जिसमें फिल्म के सीक्वेल को लेकर चल रही बातों को भी प्रोड्यूसर फैमिली ने साफ कर दिया है कि सीक्वेल की बातें उनके पिता के समय से चल रही है। वो चाहते थे कि फिल्म का सीक्वेल बने और इसकी जिम्मेदारी उन्होने राजकुमार संतोषी को दी थी। अब ये संतोषी ही बता सकते हैं कि अंदाज़ अपना अपना का सीक्वेल उनके पिता के रहते क्यों नहीं बन पाया और अब इसे लेकर इतनी बातें क्यों चल रही है। इस इंटरव्यू को पूरा देखने के लिए आप लहरें रेट्रो का यूट्यूब चैनल क्लिक कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: Kashmir को लेकर जब डायरेक्टर Tinu Verma ने पाकिस्तान को दी थी वार्निंग?, कारगिल से प्रेरित होकर बना दी थी फिल्म Maa Tujhhe Salaam

Latest Posts

spot_img

you may like