Tinu Verma Powerfull Words On Kashmir: पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस आतंकी हमले को लेकर पूरा विश्व जहां भारत के साथ खड़ा है, वहीं केंद्र की मोदी सरकार ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कई कड़े फैसले भी लिए हैं। सरकार ने देश की जनता से वादा किया है कि वो आतंकियों को इस बार कड़ा सबक सिखाएगी। बात अगर कश्मीर को लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की करें, तो हमारे सितारों ने भी इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की है। वैसे भी कश्मीर और आतंकवाद को लेकर बॉलीवुड हमेशा से फिल्में बनाता रहा है। कई तो जबरदस्त कामयाब भी हुई हैं। इन्ही में से एक फिल्म थी मां तूझे सलाम, जो साल 2002 में रिलीज हुई थी। सनी देओल,तब्बू,अरबाज खान और खुद टीनू वर्मा की लीड भूमिका से सजी इस फिल्म में कश्मीर व आतंकवाद को मुद्दे को प्रमुखता से दिखाया गया था।
टीनू वर्मा द्वारा निर्देशित यह उनकी पहली फिल्म थी। जो बेहद ही कामयाब हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के वक्त टीनू वर्मा से लहरें ने खास बातचीत की थी। इस बातचीत में टीनू ने कश्मीर को लेकर पाकिस्तान को वार्निंग देते हुए कहा था कि उन्हे किसी बात का डर नहीं है। जो सच है उससे कहने में वो किसी से डरते नहीं है। जब तक हिंदुस्तान का नक्शा ग्लोब में रहेगा, तब तक कश्मीर को कोई हिंदुस्तान से अलग नहीं कर सकता है और जहां तक बात आजाद कश्मीर की है। तो जिस दिन इंडियन आर्मी चाह लेगी, उसी दिन आजाद कश्मीर हमारा होगा। जो पहले से ही हमारा है।
टीनू वर्मा ने फिल्म मां तुझे सलाम के बारे में बातचीत करते हुए कहा था कि उन्हे इस फिल्म को बनाने की प्रेरणा कारगिल युध्द के बाद मिली। उन्होने देखा कि किस तरह से हमारे जवानों ने कश्मीर और देश की शान में अपनी शहादत दी है। उसी से प्रेरित होकर उन्होने मां तुझे सलाम का खाका तैयार किया। फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी। जिसमें टीनू ने खुद ही मुख्य खलनायाक की भूमिका प्ले की थी। टीनू फिल्म में आजाद कश्मीर का पीएम बनने का सपने देखते हैं। टीनू वर्मा ने इस पूरे इंटरव्यू को देखने के लिए आप लहरें पोडकास्ट के यूट्यूब चैनल को क्लिक कर सकते हैं या फिर नीचे दिए गए लिंक पर भी देख सकते हैं।
ये भी पढ़े: Aamir Khan और Dharmendra ने Andaz Apna Apna के निर्देशन के लिए सुझाया था Rajkumar Santoshi का नाम

