CID के Vivek Mashru ने अब छोड़ दी है एक्टिंग, इस यूनिवर्सिटी में है प्रोफेसर, फैंस के इस जेस्चर पर इमोशनल हुए अभिनेता

Where is Vivek Mashru of cid now: ‘सीआईडी’, ‘मॉर्निंग रागा’ और ‘अक्कड़ बक्कड़ बॉम्बे बो’ जैसे हिट टीवी सीरियल में काम कर चुके अभिनेता विवेक मशरू पिछले कई सालों से किसी टीवी सीरियल या फिल्म में नहीं दिखाई दिए हैं। विवेक जिन्होंने सोनी के हिट टीवी सीरियल सीआईडी में लगभग छह सालों तक काम किया है। विवेक ने इस शो को साल 2006 में जॉइन किया था और आखिरी बार साल 2012 में इस शो में नजर आए थे। लेकिन उसके बाद से विवेक कभी भी टीवी पर नजर नहीं आए। तो विवेक ने अब एक्टिंग से दूरी बना ली है और अब वे एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। 

इस बात का पता हाल ही में ट्विटर पर चला है। ट्विटर पिछले एक दो-दिनों से विवेक को लेकर ट्विटर पर एक यूजर ने कई ट्विट्स किए, जिनमें से एक ट्विट का जवाब खुद अभिनेता ने भी दिया है। एक यूजर ने विवेक की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्विट किया कि, ‘’वह अब मेरे भाई के कॉलेज में प्रोफेसर है, मज़ाक भी नहीं कर रही हूँ।’’ 

इसके अलावा एक यूजर ने विवेक की तस्वीर साझा करते हुए  ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’यदि आप इन्हें  जानते हैं, तो आपका बचपन मजेदार था।’’ इसी यूजर के ट्विट पर विवेक ने भी रिप्लाई करते हुए लिखा कि, ‘’मैंने जो कुछ भी किया है उसके लिए आपकी दयालुता, प्यार और सराहना के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है और इसकी बहुत सराहना की जाती है! बहुत सारा प्यार।’’

बता दें कि, विवेक अब बैंगलोर की सीएमआर यूनिवर्सिटी में डिपार्टमेंट ऑफ कॉमन कोर करिकुलम (DCCC) के डायरेक्टर हैं। हालांकि, विवेक ने एक्टिंग से क्यों दूरी बना ली हैं, इसपर अभिनेता ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन विवेक को लेकर ट्विटर पर काफी फैंस भावुक हो गए हैं, फैंस चाहते हैं कि विवेक फिर से किसी अच्छे टीवी सीरियल या सीरीज में वापसी करते हुए नजर आए है। अब देखते हैं कि विवेक अपने फैंस की बात को कितना सीरियसली लेते हैं। 

ये भी पढ़ें: Dalljiet Kaur ने अपने तीन पिताओं के बारे में बताई यह बात, बोलीं आप तीनों का मेरे जीवन में बहुत बड़ा योगदान रहा है

Latest Posts

spot_img

you may like