अब कहां गोविंदा की ये हीरोइन? ‘आंखें’ करके सुपरस्टार बनी थी एक्ट्रेस, इस कारण ठुकराया बॉलीवुड!

रितु शिवपुरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है।

बॉलीवुड दुनिया में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही सफलता हासिल कर ली थी लेकिन यह फिर लंबे समय तक नहीं टिक पाए और गुमनामी की जिंदगी में जीने लगे। आज हम बात करेंगे एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में जो 90s के दौर में काफी पॉपुलर हुई लेकिन अब यह फिल्में दुनिया से दूर हो चुकी है।

आंखें से बनी थी सुपरस्टार
दरअसल, हम बात कर रहे हैं 1993 में आई फिल्म ‘आंखें में नजर आई पापुलर एक्ट्रेस रितु शिवपुरी के बारे में। रितु शिवपुरी का एक्टिंग की दुनिया से गहरा नाता रहा है। वह मशहूर अभिनेता ओम और सुधा शिवपुरी की बेटी है। जब रितु शिवपुरी ने गोविंदा के साथ आंखें में काम किया था तब उनकी उम्र केवल 17 साल थी और वह पहली फिल्म से इतनी पॉपुलर हो गई थी कि उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई थी।

आंखें के बाद रितु शिवपुरी ने ‘रॉक डांसर’, ‘ग्लैमर गर्ल’,’ हद कर दी आपने’, जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन इन फिल्मों के माध्यम से उन्हें कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने शादी रचा ली।

अब क्या करती हैं एक्ट्रेस?
शादी के कुछ सालों बाद रितु शिवपुरी ने टीवी की दुनिया से कमबैक किया। उन्होंने कई शोज में काम किया लेकिन यहां पर वह करीब 18 से 20 घंटे काम किया करती थी जिसकी वजह से वह अपने परिवार को समय नहीं दे पाती थी जिसके चलते उन्होंने फिर एक्टिंग ही छोड़ दी। इसी बीच उन्होंने ज्वेलरी डिजाइनिंग का बिजनेस किया जिसके माध्यम से वहअच्छी खासी कमाई कर रही है। बता दे रितु शिवपुरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है।

ये भी पढ़ें: जब लेट आने पर Govinda पर भड़क गए थे अमरीश पुरी, सरेआम जड़ दिया था थप्पड़!

Latest Posts

spot_img

you may like